scriptVIDEO अल सुबह पलटा ट्रक,फंस गए चालक-परिचालक, दी मौत को मात कैसे आए बाहर | how come out to beat the death | Patrika News

VIDEO अल सुबह पलटा ट्रक,फंस गए चालक-परिचालक, दी मौत को मात कैसे आए बाहर

locationदेवासPublished: Apr 19, 2019 08:58:44 pm

Submitted by:

Amit S mandloi

ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा

dewas

dewas

कुसमानिया. ओमप्रकाश परमार आष्टा.कन्नौद राजमार्ग के जंजालखेड़ी घाट पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें चालक और परिचालक घंटों केबिन में फंसे रहे। सूचना मिलने पर डायल 100 एवं कन्नौद थाना पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी की सहायता से दोनों को निकाला। और कन्नौद अस्पातल पहुंचाया। हादसा शुक्रवार सुबह 5 बजे का बताया गया।
dewas
patrika IMAGE CREDIT: patrika
चालक ओर परिचालक दोनों केबिन में फंस गए

कन्नौद थाना प्रभारी जयराम चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि आष्टा.कन्नौद राजमार्ग के जंजालखेड़ी घाट पर ट्रक क्रमांक एमपी 09 जीएफ 3866 शुक्रवार सुबह अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें चालक ओर परिचालक दोनों केबिन में फंस गए। सूचना मिलने पर डायल 100 एवं कन्नौद थाना पुलिस मौके पर पहुंचे। केबिन के भीतर से ट्रक चालक और परिचालक को निकालना बहुत मुश्किल हुआ। जिसके बाद घंटों मशक्कत के बाद जेसीबी मशीन की सहायता से केबिन में फंसे लोगों को बाहर निकाला। उपचार के लिए कन्नौद अस्पताल लाए। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को इंदौर रैफर कर दिया। यह ट्रक आष्टा से कन्नौद की और लोहे के एंगल एवं सरिये लेकर आ रहा था। तभी चालक ने नियंत्रण खो दिया। चालक के खि़लाफ़ मामला दर्ज किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो