scriptजाने आपकी मृत्यु कब होगी, माथे की रेखा से जाने आप कितने साल जियेंगे | how to get knowledge of death | Patrika News

जाने आपकी मृत्यु कब होगी, माथे की रेखा से जाने आप कितने साल जियेंगे

locationदेवासPublished: Oct 25, 2018 03:32:56 pm

Submitted by:

Faiz

जाने आपकी मृत्यु कब होगी, माथे की रेखा से जाने आप कितने साल जियेंगे

death

जाने आपकी मृत्यु कब होगी, माथे की रेखा से जाने आप कितने साल जियेंगे

देवासः जीवन और मृत्यु का रहस्य ऐसा है, जिसे हर कोई जानना चाहता है। आपके मन में भी यह सवाल ज़रूर आया होगा कि, इंसान की जीवन लीला कैसे समापत हो जाती है। कई बार आपके मन में यह बात भी आई होगी कि, आखिर इंसान मरने के बाद कहां चला जाता है। इस बारे में जानने की कभी तो इच्छा हुई होगी। तो हम आपको बता दें कि, जीवन के बाद क्या होगा यह जानने के लिए पुराणों और उपनिषदों में कई बातें लिखी हैं। लेकिन, हमें उन लिखी बातों को समझना होगा। इनमें इंसानी जीवन और उसकी मत्यु के बाद क्या होना है, इसके बारे में बताया गया है। शास्त्रों का अखंड ज्ञान रखने वाले मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास के अनुसार इंसान अपने काल के दिनों के बारे में जान सकता है।

इस तरह पता लगाए जा सकते हैं मृत्यु के दिन

हालांकि, इस बात की सत्यता जानने के बाद किसी और को बताने के लिए इंसान इस धर्ती पर जीवित नहीं रह सकता। क्योंकि, भगवान द्वारा कुछ बातों को लोगों से छिपाकर रखा गया है। हालांकि, आप यह बात ज़रूर जान सकते हैं कि, आपकी कुल आयु कितनी होगी। पंडित व्यास ने समुद्र शास्त्र का हवाला देते हुए बताया कि, माथे की लकीरों के माध्यम से भी इंसान की आयु का ज्ञान प्राप्त किया जा सकता है। इस शास्त्र के अनुसार माथे की चार लकीरेंं, जो एक ओर से दूसरी ओर कनपटि को छूती हों। वह उम्र के लिहाज़ से उत्तम होती हैं। ऐसा व्यक्ति दीर्घायू होता है। प्राचीन काल में लोगों की आयु अधिक होती थी इसीलिए उस समय इस तरह की मस्तिश्क रेखा वाले लोगों को सतायु कहा जाता था। यानि, सौ साल जीने वाला व्यक्ति। माथे की एक रेखा पच्चीस वर्ष की आयु को दर्शाती है।यह रेखा जितनी साफ और स्पष्ट होगी, उतनी ही उत्तम मानी जाती है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो