scriptअपहरण : एक ही परिवार की पांच लड़कियां एकसाथ गायब, घबराए परिजन यहां-वहां ढूंढ़ते रहे तभी… | kidnapping of five girls of a family in dewas | Patrika News

अपहरण : एक ही परिवार की पांच लड़कियां एकसाथ गायब, घबराए परिजन यहां-वहां ढूंढ़ते रहे तभी…

locationदेवासPublished: Dec 25, 2019 05:16:19 pm

अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज

अपहरण : एक ही परिवार की पांच लड़कियां एकसाथ गायब, घबराए परिजन यहां-वहां ढूंढ़ते रहे तभी...

अपहरण : एक ही परिवार की पांच लड़कियां एकसाथ गायब, घबराए परिजन यहां-वहां ढूंढ़ते रहे तभी…

देवास. शहर में कल एक सनसनीखेज घटनाक्रम हो गया। लक्ष्मणनगर क्षेत्र में रहने वाले एक आदिवासी परिवार की पांच लड़कियां सोमवार शाम को लापता हो गईं। परिजन को जब इसकी सूचना मिली तो वे घबरा गए। पूरा परिवार सभी पांच लड़कियों को अपने स्तर से ढूंढ़ते रहा, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद मंगलवार को कोतवाली थाने जाकर गुमशुदगी व अपहरण का केस दर्ज करवाया। पुलिस ने कुछ समय में इन लड़कियों को तलाश भी कर लिया। इसके साथ ही अपहरण करने वाले कुछ संदेही भी पकड़े गए हैं, जिनसे पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ की जा रही है।
must read : भाभी की मौत, चिता के सामने परिजन ने देवर पर किया हमला, बोले- तूने ही मारा है इसे

कोतवाली में की गई शिकायत

प्राप्त जानकारी के अनुसार मजदूरी करने वाले दो भाइयों तथा उनकी रिश्तेदार कुल पांच नाबालिग लड़कियां सोमवार शाम को बाजार जाने की बात कर रही थीं। इसके बाद में वे सभी अचानक लापता हो गईं। परिजन को जब जानकारी मिली तो उनके तो होश ही उड़ गए। आनन-फानन में तलाश शुरू की गई। सोमवार रात में व मंगलवार सुबह तलाश के बाद भी पता नहीं चलने पर कोतवाली में शिकायत की गई। पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लिया और लड़कियों को ढूंढऩे के लिए टीम मैदान में उतारी। पुलिस को सफलता भी जल्द मिल गई और लड़कियों को ढूंढ़ निकाला।
must read : ‘मेरे भी कई बॉयफ्रेंड हैं, ये मैं किसी से नहीं छुपाती और हां मुझे लिपिस्टिक तो पहले चाहिए’

जानकारी देने से मना कर रही पुलिस

पुलिस ने अज्ञात आरोपी पर अपहरण का केस दर्ज किया है। हालांकि अभी पुलिस ने विस्तृत जानकारी देने से इनकार किया है। उधर सूत्रों के मुताबिक अपहरण करने वाले कुछ संदिग्धों को पकड़ लिया गया है। उनसे व लड़कियों से पूछताछ की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो