scriptचार मासूम बच्चों को बिलखता छोडक़र महिला ने लगा ली फांसी | lady suicide in dewas | Patrika News

चार मासूम बच्चों को बिलखता छोडक़र महिला ने लगा ली फांसी

locationदेवासPublished: Jan 11, 2019 04:00:32 pm

सिंधी कॉलोनी की घटना, पारिवारिक विवाद के चलते कदम उठाने की आशंका

suicide

चार मासूम बच्चों को बिलखता छोडक़र महिला ने लगा ली फांसी

देवास. बीएनपी रोड पर आदर्शनगर के सामने स्थित सिंधी कॉलोनी में एक महिला ने गुरुवार सुबह रबर की एक रस्सी से फंदा बनाकर दोनों हाथों से उसे खींचकर फांसी लगाते हुए अपनी जान दे दी। जान देने से पहले उसे अपने चार मासूम बच्चों का मोह भी नहीं रहा। मामले मेें पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है। कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार महिला सर्वेश पति संजय चौहान (25) अपने परिवार सहित सिंधी कॉलोनी में किराए के मकान में रहती थी। गुरुवार सुबह उसने फांसी लगाकर जान दे दी।
बताया जा रहा है कि महिला का पति संजय कपड़ों की फेरी लगाने का काम करता है, कपड़ों को बांधने वाली रबर की रस्सी से ही महिला ने फांसी लगाई। उसका पति कपड़ों के व्यवसाय के कारण कई दिनों तक शहर से बाहर भी रहता था। पिछले दिनों वह झाबुआ क्षेत्र में गया था और करीब दो महीनों के बाद आया था। इसी बात को लेकर भी पति-पत्नी के बीच कहासुनी होती रहती थी। महिला घर पर खाना बनाने से लेकर बच्चों की देखभाल, उनको स्कूल छोडऩे आदि के काम भी अकेले संभालती थी। उसके चार छोटे बच्चे हैं।
गुरुवार सुबह भी उसका पति कपड़े बेचने के लिए कहीं जाने की बात कर रहा था तब भी दोनों के बीच कहासुनी हुई। पति ने अपनी पत्नी के भाईको फोन भी लगाया और इस बारे में बताया, इसके बाद बहन को फोन लगाकर चर्चा भी की। बाद मेंं महिला ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया, पति व पड़ोसियों ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पत्थर के सहारे नकूचा तोडक़र अंदर घुसे तो महिला मृत मिली।
जांच अधिकारी एसआई शहनाज खान ने बताया महिला फंदा बनाकर लटकी नहीं बल्कि दोनों हाथों से रबर को खींच लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिवार मूल रूप से यूपी के हाथरस जिले का रहने वाला है। पूछताछ में पति ने बताया है कि पूर्व में भी महिला कई बार फांसी लगाने की बात करते हुए फंदा गले में डाल लेती थी, लेकिन बाद में निकाल भी लेती थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो