scriptसूने घर में हजारों की तो कंपनी में दो लाख की चोरी | lakho rs chori | Patrika News

सूने घर में हजारों की तो कंपनी में दो लाख की चोरी

locationदेवासPublished: Jul 18, 2018 12:21:59 pm

– अज्ञात बदमाश एक बार फिर से सूने मकानों को बनाने लगे निशाना

dewas

dewas

देवास. सूने मकानों को निशाने बनाने का खेल अज्ञात चोरों का थमने का नाम नहीं ले रहा है। औद्योगिक थाना क्षेत्र में १५ जुलाई को दर्शन करने के लिए औंकारेश्वर गया परिवार जब दूसरे दिन सुबह वापस लौटा तो उसके घर में हजारों रुपए की चोरी हो चुकी थी। चोरी की वारदात के बाद से परिवार सदमें में है, क्योंकि यह परिवार मजदूरी कर परिवार चलाता था। इसी तरह सिविल लाइन क्षेत्र में स्थित एक प्रायवेट कंपनी में गत २९ से ३० जून के बीच में अज्ञात बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए दो लाख से अधिक की सामग्री चुराई है। चोरी के पंद्राह दिन बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है।
औद्योगिक पुलिस के अनुसार गत १५ जुलाई को पवन पिता नाथूलाल निवासी जयसिंह नगर अपने परिवार के साथ औंकारेश्वर में दर्शन के लिए गए थे। दूसरे दिन दर्शन कर सुबह ९ बजे लौटे तो घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा था। अंदर जाकर देखा तो गोदरेज का लॉकर तोड़कर उसमें रखा सोने का हजारों रुपए का मंगलसूत्र गायब था। इसके अलावा कीचन में रखी दो एलपीजी गैस की टंकियां और ५० किलो गेहूं की बोरी गायब थी। पवन मजदूरी कर अपना परिवार पालता है, जैसे-तैसे सामग्री एकत्रित की थी वह भी चोरी हो गई। परिजनों का कहना है कि चोरी की वारदात को अंजाम तभी दिया, जब हम घर से बाहर गए। इस क्षेत्र में सभी मजदूरी वर्ग वाले लोग रहते हैं, जहां पर चोरियां बहुत कम होती है।
२ लाख से अधिक की चोरी
सिविल लाइन पुलिस के अनुसार उज्जैन रोड पर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित प्रायवेट कंपनी में २९ व ३० जून को अज्ञात बदमाशों ने धावा बोलते हुए १५ नग मोटर वाइडिंग के रोल, सीसीटीवी कैमरे की हार्डडिस्क, सीडीआर कीमत दो लाख रुपए से अधिक की सामग्री चुराकर ले गए। कंपनी में चोरी की वारदात के १५ दिन बाद रिपोर्ट दर्ज की गई है। कंपनी के मालिक रामजीत पिता चंद्रदेवसिंह चौहान निवासी रानीबाग की रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जिस तरह से सीसीटीवी की हार्डडिस्क व सीडीआर चोरी हुई है, उससे लगता है कि चोर को पता था कि वह सीसीटीवी कैमरे में कैद हो रहे हैं। पुलिस मामलों की जांच में जुट गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो