scriptसदस्यता शुल्क जमा नहीं करने, अन्य कारणों से180 अभिभाषक नहीं कर सकेंगे मतदान | layar Election dewas | Patrika News

सदस्यता शुल्क जमा नहीं करने, अन्य कारणों से180 अभिभाषक नहीं कर सकेंगे मतदान

locationदेवासPublished: May 07, 2019 01:22:47 pm

Submitted by:

Amit S mandloi

-8 मई को नाम वापसी के बाद स्पष्ट होगी उम्मीदवारों की स्थिति, मतदान 11 मई को

dewas

dewas

देवास. करीब ढाई साल के बाद जिला अभिभाषक संघ के चुनाव होने जा रहे हैं। इसके लिए चुनावी माहौल बनने लगा है, नामांकन फॉर्म जमा हो चुके हैं। नाम वापसी की तिथि ८ मई है। फिलहाल की स्थिति में वर्तमान अध्यक्ष सहित पूर्व अध्यक्ष व पूर्व में अध्यक्ष का चुनाव लड़ चुके कई उम्मीदवार भी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव मैदान में हैं। अध्यक्ष सहित उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव, कोषाध्यक्ष, पुस्तकालय सचिव के लिए मतदान 11 मई को प्रस्तावित है। सबसे बड़ी बात यह है कि सदस्यता शुल्क जमा नहीं करने व अन्य कारणों के चलते करीब 180 अभिभाषक इस बार मतदान के लिए पात्र नहीं माने गए हैं।
अभिभाषक संघ में पंजीकृत अभिभाषकों की संख्या करीब 700 के आसपास है। निर्वाचन प्रक्रिया शुरू होने के बाद जब कार्रवाई शुरू हुई तो पता चला कि बड़ी संख्या में सदस्य ऐसे हैं जिन्होंने सदस्यता शुल्क नहीं जमा कराया है, इसके अलावा कई अन्य ऐसे हैं जो मतदान के लिए अन्य कारणों के चलते पात्रता नहीं रखते। इसके बाद करीब180 को मतदाता नहीं माना गया, ये मतदान नहीं कर पाएंगे। कुल मतदाताओं की संख्या 520 के आसपास रहेगी। अभिभाषक संघ के अध्यक्ष पद के लिए वर्तमान अध्यक्ष रामप्रसाद सूर्यवंशी एक बार फिर से चुनाव मैदान में हैं। इनके अलावा पूर्व अध्यक्ष अर्जुनसिंह रावत भी चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं पिछले चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ चुके मनोज हेतावल और प्रशांत शर्मा भी चुनाव लड़ रहे हैं। पिछले चुनाव में निर्विरोध सहसचिव चुने जा चुके लोकेंद्रसिंह झाला इस बार सचिव पद के लिए भाग्य आजमाने जा रहे हैं। इनके अलावा चार अन्य दावेदार भी हैं, यह पांचों ही दावेदार पहली बार सचिव का चुनाव लडऩे जा रहे हैं। वर्तमान कोषाध्यक्ष अनुराग शर्मा फिर एक बार इसी पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। सबसे कम प्रत्याशी उपाध्यक्ष पद के लिए मात्र तीन हैं। यदि इनमें से भी कोई नाम वापस ले लेता है तो संख्या और कम हो जाएगी, दो के नाम वापस लेने की स्थिति में इस पद के लिए निर्वाचन निर्विरोध भी हो सकता है।
अध्यक्ष के खिलाफ दो, कोषाध्यक्ष के खिलाफ एक आपत्ति
अंतरिम नामांकन सूची पर आपत्ति दर्ज करवाने के लिए सोमवार को दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक का समय निर्धारित था। इस दौरान कुल तीन आपत्तियां दर्ज करवाई गई हैं। इनमें से दो आपत्ति वर्तमान अध्यक्ष रामप्रसाद सूर्यवंशी के खिलाफ जबकि एक आपत्ति वर्तमान कोषाध्यक्ष अनुराग शर्मा के खिलाफ है। सूर्यवंशी के खिलाफ अन्य दावेदार अर्जुन सिंह रावत व प्रशांत शर्मा ने आपत्ति लगाई है, जबकि शर्मा के विरोध में लोकेश जोशी ने आपत्ति दर्ज करवाई है। आपत्तियों का निराकरण 8 मई को सुबह 11 बजे किया जाएगा।
देवास के अलावा कई अभिभाषक दूसरे बार के भी सदस्य

निर्वाचन अधिकारी व उनके सहयोगियों के लिए एक और समस्या बनी हुई है। असल में देवास अभिभाषक संघ के कई सदस्य ऐसे भी हैं जो देवास के अलावा इंदौर, सोनकच्छ आदि जगह के अभिभाषक संघ के भी सदस्य हैं, जबकि होना सिर्फ किसी एक ही जगह का चाहिए।
किस पद के लिए कितने नामांकन

अध्यक्ष-रामप्रसाद सूर्यवंशी, मनोज हेतावल, अर्जुनसिंह रावत, प्रशांत शर्मा, चंदरसिंह परमार, अशोक गुजराती।
उपाध्यक्ष-महेश चौधरी, राजेंद्रकुमार मालवीय, चंद्रपालसिंह राजपूत।
सचिव-लोकेंद्रसिंह झाला, मुकेश चौधरी, गोविंद जोशी, पंकज पंड्या, प्रवीण शर्मा।
सहसचिव-इंदरसिंह रलोती, अजयगिरि गोस्वामी, जितेद्रसिंह ठाकुर, चंद्रपालसिंह राठौड़।
कोषाध्यक्ष-अनुराग शर्मा, लोकेश जोशी, राकेश दुबे, भगवानसिंह राजपूत।
पुस्तकालय सचिव-दिनेश कुमार मालवीय, पंकज मंगरोलिया, फिरोज खान।

मतदाता सूची का प्रकाशन किया जा चुका है। सदस्यता शुल्क जमा नहीं होने व अन्य कारणों से करीब २०० सदस्य मतदान नहीं करेंगे। अध्यक्ष व सचिव के नामांकन के संबंध में तीन आपत्तियां मिली हैं, इनका निराकरण किया जाएगा।
-राजेंद्र बापट, निर्वाचन अधिकारी अभिभाषक संघ देवास।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो