scriptसांस्कृतिक विभाग ने किया लोकपर्व का आयोजन | lok parv | Patrika News

सांस्कृतिक विभाग ने किया लोकपर्व का आयोजन

locationदेवासPublished: Jun 14, 2018 10:49:49 am

– कलाकारों की प्रस्तुति को श्रोताओं ने सराहा

patrika

dewas

हाटपिपल्या.
लोक पर्व में जब मंच पर मौजूद कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया तो पांडाल में बैठे लोग उत्साह से तालियां बजाने लगे। हाटपिपल्या में सांस्कृतिक विभाग द्वारा लोक पर्व का आयोजन किया गया था। इस दौरान अनेक प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया। साथ ही मंत्री दीपक जोशी का जन्मदिन भी मना लिया गया। जोशी ने इस दौरान बालिकाओं को पढ़ाई के लिए चैकों का वितरण भी किया ।इस दौरान गुजरात, महाराष्ट्र के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी गई। वहीं पांडाल भी खचाखच भरा हुआ था। दरअसल जोशी ने जन्मदिन के मौके पर फ्लेक्स की फिजूलखर्ची रोकने की पहल की थी।
स्थानीय कृषि उपज मंडी में मंगलवार देर रात तक हजारों की संख्या में उपस्थित महिला व पुरुषों ने सांस्कृतिक विभाग दरा आयोजित लोक पर्व आयोजन का आनंद लिया। जिसमें मंत्री दीपक जोशी दरा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। लोकपर्व कार्यक्रम में प्रसिध्द भजन गायक पं. राजेश मिश्रा दरा भजन संध्या की प्रस्तुति दी गई। भजनों में एक से बढ़कर भजनों की प्रस्तुति से श्रोता भाव विभोर हो गए। साथ ही मंत्री जोशी का जन्मदिन भी इस अवसर पर मनाया गया। मंत्री जोशी के किए गए कार्यों की भजनों के माध्यमों से जानकारी दी गई। इस अवसर पर मंत्री जोशी दरा नगर की सैकड़ों कन्याओं को मंच पर बुलाकर पाद पूजन किया गया व उन्हें उपहार भेंट किए गए। इसके पूर्व पारम्पारिक नृत्य संगीत की प्रस्तुति दी गई। नृत्य संगीत में सिध्दीमाल(गुजरात), मटकी(मध्यप्रदेश), मांगणियार गायन(राजस्थान) के कलाकारों दरा प्रस्तुतियां दी गई। अलग-अलग प्रदेशों की प्रस्तुतियों पर श्रोता भाव विभोर हो गए। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विजयसिंह सक्तावत, मंडी अध्यक्ष महेंद्र यादव, अंत्योदय समिति अध्यक्ष बाबूलाल शर्मा, बरोठा मंडल अध्यक्ष कमल नागर, राजेश नागर, पूर्व पार्षद हरीश बंजारा, दुलीचंद कुंभकार, श्याम तंवर, जगदीश सोलंकी, युवा मोर्चा अध्यक्ष नीतिन कुंभकार। कार्यक्रम का संचालन विनोद जोशी ने किया। आभार मंत्री जयवर्धन जोशी ने माना।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो