scriptदेवास के एक बूथ पर भाजपा को मिले सिर्फ 6 वोट तो सोनकच्छ के बूथ पर कांग्रेस को मिले महज 4 वोट… | Loksabha Elction rejult | Patrika News

देवास के एक बूथ पर भाजपा को मिले सिर्फ 6 वोट तो सोनकच्छ के बूथ पर कांग्रेस को मिले महज 4 वोट…

locationदेवासPublished: May 24, 2019 12:33:26 pm

Submitted by:

Amit S mandloi

–विधानसभावार वोटों का गणित, तीनों विधानसभाओं में भाजपा जीती जरूर लेकिन कई पोलिंग पर मिली हार

dewas

dewas

देवास. चंद्रप्रकाश शर्मा लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद भाजपा रिकॉर्ड मतों से जीती। एकाध राउंड को छोड़कर सभी राउंड में भाजपा आगे रही और देखते ही देखते जीत का अंतर साढ़े तीन लाख से पार चला गया। संसदीय क्षेत्र की देवास, हाटपीपल्या और सोनकच्छ तीनों ही विधानसभाओं से भाजपा जीती। देवास विधानसभा की लीड 68128 , हाटपीपल्या विधानसभा की 53539 और सोनकच्छ विधानसभा की लीड 46524 रही। देवास विधानसभा के 307 पोलिंग बूथ पर भाजपा प्रत्याशी को महज 6 वोट मिले तो सोनकच्छ विस के 10 नंबर पोलिंग बूथ पर कांग्रेस उम्मीदवार को मात्र 4 वोट प्राप्त हुए। हाटपीपल्या विधानसभा के भी कई मतदान केंद्रों पर इसी तरह की स्थिति रही।
विधानसभावार विश्लेषण:-
देवास विधानसभा–
भाजपा- 126233
कांग्रेस- 58105
बसपा-1789
नोटा- 1054

(भाजपा 68128 मतों से जीती।)

भाजपा को मिले सिर्फ 6 वोट
देवास विधानसभा में भाजपा की बात करें तो मतदान केंद्र क्रमांक 10 व 11 में भाजपा को 74 व 78 वोट मिले। 143, 144,145 पोलिंग बूथ पर कांग्रेस आगे रही। 190-191 पोलिंग पर भाजपा को क्रमश: 98 व 77 वोट मिले जबकि कांग्रेस इन बूथों पर 400 से ज्यादा मत लाई। 208, 245, 246, 248, 252 नंबर पोलिंग पर भाजपा हारी। 19 वां राउंड कांग्रेस के लिए खुशी लेकर आया और इस राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी आगे हुए। पोलिंग क्रमांक 255, 260, 261, 262, 263, 264, 265, 266 पर भाजपा हारी। 262, 263, 264 पर भाजपा को क्रमश: 51 , 64 व 46 वोट ही मिल सके। 260 नंबर पोलिंग पर 60 वोट मिले। 19 वें राउंड में कांग्रेस 1454 वोटों से आगे रही। 20 वें राउंड में 270 पोलिंग बूथ पर भाजपा को मात्र 51 वोट मिले। 267, 277, 278 नंबर पोलिंग भी भाजपा हारी। ३०६ नंबर पर पोलिंग पर भाजपा को 89 वोट मिले। सबसे बुरी स्थिति 307 नंबर पोलिंग पर रही जहां भाजपा को महज 6 वोट मिले।
28 नंबर पोलिंग पर कांग्रेस को मिले सिर्फ 28 वोट
देवास विधानसभा में कांग्रेस बुरी तरह हारी। एक राउंड को छोड़कर शेष सभी चरणों में कांग्रेस पीछे ही रही और स्थिति दयनीय हो गई। ऐसे कई मतदान केंद्र रहे जहां कांग्रेस प्रत्याशी तीन अंकों के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सकी और सौ के अंदर ही वोट मिल सके। २८ नंबर पोलिंग पर कांग्रेस को सिर्फ २८ वोट मिले। ३५ नंबर पोलिंग पर 47 वोट मिले। 40 व 42 नंबर पोलिंग पर क्रमश: 80 व 76 वोट मिले। पोलिंग क्रमांक 49 व 54 में 69-69 वोट मिले। पोलिंग क्रमांक 51 पर 98 वोट मिले। पोलिंग क्रमांक 61व 69 पर 97 व 95 वोट मिले। 83 व 84 नंबर पोलिंग पर 54 व 46 वोट मिले। 85 नंबर पोलिंग पर सिर्फ 32 वोट मिल सके। पोलिंग क्रमांक 86 पर 88 वोट मिले। आठवां राउंड कांग्रेस के लिए बहुत बुरा रहा और इस राउंड में कांग्रेस की बुरी गत हुई। पोलिंग क्रमांक 100, 101, 102 में क्रमश: 91, 65, 76 वोट मिले। 104 नंबर पर पोलिंग पर 76 वोट मिले। 106, 107, 108, 109, 110, 111, 112 पोलिंग पर 28, 80, 70, 75, 58, 82, 54वोट ही मिल सके। 113, 114, 115, 116, 117, 118 पोलिंग क्रमांक पर क्रमश: 50, 79, 84, 95, 43, 87 वोट मिले। 120 पोलिंग पर 61 व 126 नंबर पोलिंग पर ८६ वोट मिले। 127, 128 पोलिंग पर 63 व 55 वोट मिले। 136 नंबर पोलिंग पर ९७ वोट मिले। 149 नंबर पोलिंग पर 80 वोट मिले। 152, 153 नंबर पोलिंग पर 76 व 63 वोट मिले। 161, 162, 163, 164, 165 नंबर पोलिंग पर 72, 52, 58, 67, 98 वोट मिले। 171, 172, 173, 174, 176 नंबर पोलिंग पर 98, 51, 61, 93, 73 वोट मिले। 181 नंबर पोलिंग पर 64 वोट मिले। 183, 187, 188, 189 पोलिंग पर 76, 87, 83, 75 वोट मिले। 210 नंबर पोङ्क्षलग पर 70 वोट मिले। 214 नंबर पर पोलिंग पर 57वोट, 223 नंबर पोलिंग पर 82 वोट, 226 नंबर पोलिंग पर 53 वोट मिले। 228, 229 पर 27 व 71 वोट मिले। 231, 232, 233, 234, 235, 236 पोलिंग पर 78, 73, 43, 67, 50, 80वोट मिले। 238 नंबर पोलिंग पर 70 वोट मिले। 273,274 पोलिंग पर 96 व 53 वोट मिले। 288,291 पर 95 व 74 वोट मिले। 295, 296, 296 पोलिंग पर90, 69, 79 तथा 302 नंबर पोलिंग पर 97 वोट मिले।
हाटपीपल्या विधानसभा
भाजपा-101781
कांग्रेस-48224
बसपा 2199
नोटा 942
(भाजपा 53539 वोटों से जीती।)

एक पोलिंग पर कांग्रेस को मिले सिर्फ 10 वोट

हाटपीपल्या विधानसभा में भी कांग्रेस का प्रदर्शन खराब रहा। 250 नंबर पोलिंग पर तो कांग्रेस को सिर्फ11 वोट मिले। 243 नंबर पोलिंग पर 42 वोट तो 252 नंबर पोलिंग पर महज 10 वोट मिले। 251 नंबर पोलिंग पर 71 वोट मिले। पोलिंग क्रमांक 2, 6, 8, 9, 11, 13, 14 पर क्रमश: 62, 60, 75, 91, 52, 69, 49 वोट मिले। पोलिंग क्रमांक 15, 17, 20, 27 पर 97, 64, 65, 77 वोट मिले। 36, 37, 40, 41 नंबर पोलिंग पर 96, 48, 57, 48 वोट मिले। 45, 46, 49, 50 नंबर पोलिंग पर 61, 91, 88, 61 वोट मिले। 53 व 55 नंबर पोलिंग पर क्रमश: 28 व 17 वोट मिले।58, 59, 61, 62 नंबर पोलिंग पर62, 64, 44, 77 वोट मिले। 70 नंबर पोलिंग पर 44 वोट मिले। 74, 80 नंबर पोलिंग पर 44 व 57 वोट मिले।89, 90, 91, 96, 97 पोलिंग नंबर पर 68, 43, 71, 88, 81 वोट मिले। 105, 106, 107, 108 नंबर पोलिंग पर 84, 50, 96, 28 वोट मिले। 117, 124 पोलिंग पर 84 व 22 वोट मिले। 132 नंबर पोलिंग पर 76 वोट मिले। 147 नंबर पोलिंग पर 78। 174 नंबर पोलिंग पर 85, 203 व 208 नंबर पोलिंग पर 73, 75 वोट मिले। 217 नंबर पोलिंग पर 90 वोट मिले। 227, 230 नंबर पोलिंग पर 43 व 86 मत मिले। 243 नंबर पोलिंग पर 42,250 ,251 व 252 नंबर पोलिंग पर क्रमश: 11, 71 व 10 वोट मिले।
23 नंबर पोलिंग पर भाजपा को मिले सिर्फ 23 वोट

हाटपीपल्या में भाजपा की स्थिति अच्छी रही लेकिन कुछ मतदान केंद्रों पर बुरा प्रदर्शन रहा। पोलिंग क्रमांक 3, 4 व 5 पर भाजपा को 95, 26 व 38 वोट मिले। 23 नंबर पोलिंग पर सिर्फ 21 वोट मिले। 51 नंबर पोलिंग पर 88,66 नंबर पोलिंग पर 83 वोट मिले। 82 नंबर पोलिंग पर 42 वोट मिले। 162, 163, 166 नंबर पोलिंग पर भाजपा हारी। 169 नंबर पोलिंग पर 82 वोट मिले। 173, 195, 214, 218, 221, 248, 249 नंबर पोलिंग पर भाजपा हारी। 249 नंबर पोलिंग पर सिर्फ 66 वोट मिले।
सोनकच्छ विधानसभा-
भाजपा- 108106
कांग्रेस- 61582
बसपा -2430
नोटा -1248
(भाजपा 46524 वोटों से जीती।)

मंत्री के क्षेत्र में कांग्रेस को मिले महज 4 वोट

सोनकच्छ में भी कांग्रेस अपनी लाज नहीं बचा पाई जबकि यहां से मप्र सरकार के मंत्री सज्जन सिंह वर्मा विधायक हैं। उन्होंने इस विधानसभा में जी जान लगा दी थी लेकिन वे अपनी ही विधानसभा नहीं जितवा सके। १० नंबर पोलिंग पर तो कांग्रेस को सिर्फ 4 वोट मिल सके। 24 नंबर पोलिंग पर67 वोट मिले। 34, 37,41 नंबर पोलिंग पर 85, 65, 95 वोट मिले। 50 नंबर पोङ्क्षलग पर 70 वोट मिले। ६६ नंबर पोलिंग पर ८४ वोट मिले। ७७, ८१ नंबर पोलिंग पर ८३ व ९३ वोट मिले। 83 नंबर पोलिंग पर 43 वोट मिले। 111 नंबर पोलिंग पर 54 वोट मिले। 118, 121 नंबर पोलिंग पर 53 व 69 वोट मिले। 127, 128, 130, 138 नंबर पोलिंग पर 96, 49, 95, 41 वोट मिले। 150 नंबर पोलिंग पर 96 वोट मिले। 159, 162, 164 नंबर पोलिंग पर 85, 79, 45 वोट मिले।175 नंबर पोलिंग पर ७६ वोट मिले। 188, 189, 194, 195 नंबर पोलिंग पर 78, 93, 48, 91 वोट मिले। 199, 203, 204, 210 नंबर पोलिंग पर 44, 66, 84, 67 वोट मिले। 212, 223, 224 नंबर पोलिंग पर 35, 74, 49 वोट, 231 नंबर पोलिंग पर 93, 254 व 258 नंबर पोलिंग पर 51 व 87 वोट मिले।
भाजपा को मिले सिर्फ 8 वोट

सोनकच्छ विधानसभा के कई पोलिंग भाजपा हारी। यहां भाजपा को भीतरघात का भी भय था।62 नंबर पोलिंग पर भाजपा को सिर्फ 8 वोट मिले जबकि 46 नंबर पोलिंग पर सिर्फ 29 वोट मिले। 45, 46, 57, 58, 59, 60, 61, 62, 70 नंबर पोलिंग भाजपा हारी। 72 नंबर पोलिंग पर 82 वोट मिले। 100, 101, 105, 106, 109, 116, 133, 149, 153, 155, 160, 163, 166, 167, 169, 171, 172, 178, 190, 205, 206, 207 नंबर पोलिंग भाजपा हारी। 167 नंबर पोलिंग पर 62 वोट मिले। २४२ नंबर पोलिंग पर68 वोट मिले। 248नंबर पोलिंग पर 74 वोट मिले। 267, 276, 280, 284, 285 नंबर पोलिंग भाजपा हार गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो