scriptमां चामुंडा और तुलजा भवानी ने किया महागौरी स्वरूप में दर्शन, उमड़ा आस्था का सैलाब | Maa Chamunda and Tulja Bhavani appeared in Mahagauri on ashtmi | Patrika News

मां चामुंडा और तुलजा भवानी ने किया महागौरी स्वरूप में दर्शन, उमड़ा आस्था का सैलाब

locationदेवासPublished: Oct 24, 2020 03:28:33 pm

Submitted by:

Faiz

देवास टेकरी पर उमड़ा आस्था का सैलाब।

news

मां चामुंडा और तुलजा भवानी ने किया महागौरी स्वरूप में दर्शन, उमड़ा आस्था का सैलाब

देवास/ मध्य प्रदेश के देवास टेकरी पर अष्टमी के अवसर पर आस्था का सैलाब देखने को मिला। यहां देर रात से ही भक्तों के आने का सिलसिला शुरु हो गया, जो अब तक लगातार जारी है। अष्टमी होने से माता टेकरी पर मां चामुंडा और तुलजा भवानी ने भक्तों को महागौरी स्वरूप में दर्शन दिए। देर रात से ही लगातार आ रही भीड़ को नियंत्रण में रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस काफी मुस्तैद नजर आई। भीड़ को नियंत्रित रखन के लिए स्टेशन राेड पर ट्रैफिक डायवर्ड कर दिया गया। इंदाैर से आने वाले वाहनाें काे लालगेट चाैराहे से स्टेशन राेड की तरफ घुमाया गया है। इनमें ज्यादातर वाहन दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं के थे।

 

पढ़ें ये खास खबर- Corona Update : तेजी से आ रहा सुधार, 24 घंटे में सामने आए 251 नए संक्रमित, 668 की मौत


दुर्गा के महागौरी स्वरूप की पूजा

news

देवास की प्रसिद्ध माता टेकरी पर गुरुवार तक पिछले साल जैसे भक्त नहीं पहुंचे थे, लेकिन शुक्रवार काे शुक्रवार महाअष्टमी लगने के साथ ही यह दिन ज्यादा महत्वपूर्ण हाे गया है। इस कारण रात से ही यहां भक्ताें तांता लग गया। यहां हजारों की संख्या में भक्त मां तुलजा भवानी और माता चामुंडा के दरबार में माथा टेकने पहुंचे। हालांकि, इस दौरान प्रशासन की ओर से लगातार कोरोना गाइडलाइन का पालन करने का आव्हान किया जाता रहा, लेकिन अधिकतर भक्त माता की भक्ति में ऐसे रमे नजर आए कि, नियमों का पालन ही नहीं किया।

 

पढ़ें ये खास खबर- कर्ज के बोझ से परेशान फिर एक किसान ने की आत्महत्या, पेड़ से लटका मिला कंकाल


मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप की होती है पूजा

news

भीड़ काे देखकर सीढ़ी मार्ग और शंख द्वार पर रोक-रोक कर भक्तों को छोड़ा जा रहा है। पुलिस महकमा और जिला प्रशासन के आला अधिकारी माेर्चा संभाले हुए हैं। ज्याेतिष नीता दुबे के मुताबिक, जो लोग पहला और आखिरी नवरात्रि व्रत रखते हैं, उन्हें अष्टमी व्रत 24 को रखना चाहिए। अष्टमी को मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप को पूजा जाता है। टेकरी पर दर्शन करने के लिए जाने वाले तीन रास्ताें में से प्रवेश रपट मार्ग वाले द्वार से दिया गया और उतरने के लिए तीनाें रास्ताें का उपयाेग करवाया गया। सीढ़ी मार्ग पर पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारियाें को तैनात किया गया है, जाे माइक की मदद से श्रद्धालुओं काे रपट मार्ग को लेकर आगाह करते नजर आ रहे हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो