scriptVIDEO पत्रिका हरित प्रदेश अभियान: पहले संकल्प लिया फिर रोपे पौधे | Magazine Harit Pradesh Campaign: First Resolve Then Plant Plants | Patrika News

VIDEO पत्रिका हरित प्रदेश अभियान: पहले संकल्प लिया फिर रोपे पौधे

locationदेवासPublished: Jul 14, 2019 12:19:46 pm

Submitted by:

mayur vyas

-सेठ जीतमल नगर, विकासनगर से लगे गार्डन में जुटे लोग, दर्जन भर से अधिक प्रजातियों के पौधे लगाए

dewas

patrika

देवास. शहर को हरा-भरा बनाने के लिए चलाए जा रहे पत्रिका के अभियान से लोग जुड़ते जा रहे हैं और अलग-अलग क्षेत्रों में हर रविवार को वृहद पौधारोपण किया जा रहा है। इसी कड़ी में विकासनगर व सेठ जीतमल नगर स्थित गार्डन में पौधारोपण किया गया। सुबह १० से ११ बजे तक मित्राय सोशल वेलफेयर सोसायटी, संस्था जनचेतना के ६० से अधिक सदस्यों सहित स्थानीय रहवासियों ने भी इसमें सहभागिता करते हुए करीब दर्जनभर प्रजातियों के पौधों का रोपण गार्डन के अंदर किनारों पर किया। जामुन, बिल्वपत्र, आंवला, नीम आदि प्रजाति के पौधे विशेष रूप से लगाए गए। बालिकाओं, युवतियों व महिलाओं ने भी इसमें उत्साह के साथ भागदीरी की। पौधे लगाने की शुरुआत करने से पहले सभी लोगों ने एकजुट होकर हाथ में पौधे लिए और पौधों की देखभाल कर उनको बड़ा करने में हरसंभव योगदान देने का संकल्प लिया। सभी ने पत्रिका के हरित प्रदेश अभियान की सराहना की और इसे पूरे बारिश सीजन में सतत चलाए रखने का अनुरोध भी किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो