script90  किलो नहीं हम 50 किलो तौलेंगे | mandi problem dewas | Patrika News

90  किलो नहीं हम 50 किलो तौलेंगे

locationदेवासPublished: Sep 05, 2018 01:08:34 pm

Submitted by:

amit mandloi

– मंडी में हम्माल-तुलावटी संघ ने की हड़ताल, काम ठप

dewas

dewas

देवास. कृषि उपज मंडी में शनिवार को हम्माल-तुलावटी संघ ने हड़ताल कर दी है। संघ का कहना है कि सरकार के नए नियमानुसार हम अब 90 किलो की भर्ती वाली बोरी नहीं तौलेंगे, उसके बजाया 50 किलो भर्ती वाली बोरी तौली जाएगी। इस बात को लेकर हम्माल-तुलावटी संघ ने शनिवार से अनिश्चितकालिन हड़ताल शुरू कर दी है। रविवार व सोमवार को शासकीय अवकाश होने पर मंगलवार को मंडी खुली तो तुलाई का कार्य बंद रहा। मंडी में किसान भाई भी अपनी उपज लेकर आए और हड़ताल होने से वापस लौट गए हैं।
पूरे प्रदेश में हम्माल-तुलावटी संघ की हड़ताल चल रही है, जो 50-50 किलो बोरी भर्ती की तुलाई की मांग कर रहे हैं। 90 किलो भर्ती की बोरी तौलने की हम्माली ली जाती थी, उतनी ही हम्माली अब 50 किलो बोरी की तौलने की लिए जाने पर अड़े हैं। इस तरह से किसानों को हम्माली की दोहरी मार पड़ेगी, क्योंकि जो काम 10 रुपए में होता था वह नए नियमानुसार 20 रुपए की हम्माली में होने लगेगा। इस बात को लेकर मंडी बोर्ड व समिति हम्माली का रुपया भी कम करने की बात कर रही है। अभी तक मंडी बोर्ड व हम्माल-तुलावटी संघ के बीच में चर्चा नहीं होने पर मंडियों में हड़ताल रहेगी। इस मामले में मंडी सचिव जेके चौधरी ने कहा कि प्रदेश भर में हड़ताल चल रही है। हम मंडी समिति की बैठक कर हम्माली वाले मामले का निराकरण करेंगे।
ऐसे जाने कैसे होगा किसानों का नुकसा

– जमीन पर उपज के ठेर की 90 किलो बोरी भर्ती में हम्माली प्रति बोरी पर 9 से 11 रु. लगती है। 50-50 किलो की बोरी भर्ती शुरू होने पर राशि बढ़कर 20 से 22 रु. हो जाएगी।
– बैलगाड़ी से 90 किलो की बोरी भर्ती में 7 रु. प्रति बोरी हम्माली लगती। 50-50 किलो बोरी भर्ती शुरू होने पर 14 रु. प्रति बोरी हम्माली लगेगी।
– ट्रैक्टर ट्रॉली से 90 किलो प्रति बोरी भर्ती पर 8 रु. हम्माली लगती है। 50-50 किलो बोरी भर्ती शुरू होने पर 16 रु. प्रति बोरी हम्माली लगेगी।
– मंडी में हॉफ सीजन में प्रतिदिन 8 से 10 हजार बोरी उपजों की आवक।
– सीजन में 25 से 40 हजार बोरियों तक होती उपजों की आवक।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो