देवासPublished: Oct 22, 2023 01:53:39 pm
Ashtha Awasthi
-संगठन के लोग नाराज थे, सर्वे में भी पिछड़े
देवास। भाजपा ने शनिवार को प्रत्याशियों की सूची जारी कि इसमें बागली के मौजूदा विधायक पहाड़सिंह कन्नौजे का नाम कट गया। कन्नौजे का टिकट कटना पूर्व से ही तय माना जा रहा था। इस बार संगठन भी उनके पक्ष में नजर नहीं आ रहा था। सूत्रों की माने तो भाजपा संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता विधायक से नाराज थे। कन्नौजे कार्यकर्ताओं व संगठन को महत्व नहीं दे रहे थे। इसके अलावा विधायक की कार्यप्रणाली से भी लोग खफा थे। कुछ मामलों में विधायक पर अंगुलियां उठी भी थी। उधर सबसे महत्वपूर्ण भाजपा का सर्वे रहा जिसमें विधायक की रिपोर्ट सही नहीं आई थी। इन्हीं सभी कारणों के चलते कन्नौजे का टिकट काटा गया। भाजपा ने यहां एकदम नया चेहरा मैदान में उतारा है।