scriptजनभावना का निरादर कर उद्यान में मनमाने निर्माण कर रहा नगर निगम | Municipal corporation dewas | Patrika News

जनभावना का निरादर कर उद्यान में मनमाने निर्माण कर रहा नगर निगम

locationदेवासPublished: Sep 09, 2018 12:16:14 pm

Submitted by:

amit mandloi

सर्व समाज के लोगों ने किया निरीक्षण, जताया आक्रोश, काम रोकने की मांग की, जल्द मिलेंगे कलेक्टर से

dewas

dewas

देवास.
शहर की ऐतिहासिक धरोहरों से छेड़छाड़ व मनमर्जी से निर्माण कार्य नगर निगम द्वारा करवाए जा रहे हैं। मल्हार स्मृति मंदिर में स्थित सदाशिवराव पवार उद्यान में मनमाने तरीके से ओपन जिम व फूड जोन का काम किया जा रहा है जबकि पूर्व में ही इस पर विरोध जताया जा चुका है लेकिन जनभावनाओं का निरादर करते हुए काम जारी है। सर्व समाज के रणजीतसिंह राठौर, पूर्व विधायक सुरेंद्र वर्मा, स्वामी योगेंद्र भारती, हाजी जाकिर हुसैन, पूर्व महापौर शरद पाचुनकर, राम मनवानी, ललित कुमार डफले, श्याम पाटिल, इरशाद कुरैशी आदि ने मल्हार स्मृति मंदिर के सभागार व उद्यान का निरीक्षण किया। प्रमोद जाधव ने बताया मल्हार स्मृति मंदिर के सभागार में जो सौंदर्यीकरण किया जा रहा है उसमें ऐतिहासिक व कीमती तैल चित्रों को यथास्थिति स्थापित किया जाना चाहिए। निर्माण कार्यों पर विरोध को लेकर सर्व समाज द्वारा पूर्व में प्रमुख सचिव मप्र शासन, पुरातत्व विभाग, सांसद, विधायक, महापौर, निगम सभापति, आयुक्त को अवगत करवाया जा चुका है लेकिन कोई भी ऐतिहासिक धरोहरों के प्रति गंभीर नजर नहीं आ रहा है। पूरे मामले को लेकर सर्व समाज की बैठक भी हुई जिसमें विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा के साथ ही यह तय किया गया कि कलेक्टर से मुलाकात के लिए समय मांगा जाए और अन्य अधिकारियों को भी साथ में बुलाया जाए।
बैठक में कचरूलाल वर्मा , शंकरलाल तलरेजा, विक्रम शिर्के, दिलीप सुर्वे, दीपक काले, मुकेश पवार, चंद्रसेन पवार, राजेंद्र खानविलकर, वसंतराव जाधव, ईश्वर सिंह राजपूत, प्रेमसिंह परदेशी आदि उपस्थित थे।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का हुआ शुभारंभ
देवास.

जिला प्रशासन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शनिवार को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का शुभारंभ कलेक्टर डा श्रीकान्त पाण्डेय के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजीव रंजन मीणा के मार्गदर्शन में योजना का वृहद स्तर पर शुभारंभ एवं महिला सम्मान कार्यक्रम का आयोजन शासकीय जीडीसी कॉलेज में किया गया। शुभारंभ विधायक देवास गायत्रीराजे पवार, महापौर सुभाष शर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजीव रंजन मीणा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा एसके सरल, प्राचार्य जीडीसी बीएस जाधव एवं हेमचन्द्र जादव ने मांं सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवन कर किया गया।

ट्रेंडिंग वीडियो