scriptLIVE VIDEO : शिप्रा नदी में डुबो-डुबोकर महिला की कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार | murder of women in kshipra river | Patrika News

LIVE VIDEO : शिप्रा नदी में डुबो-डुबोकर महिला की कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

locationदेवासPublished: Apr 22, 2019 03:03:54 pm

शिप्रा नदी में डुबो-डुबोकर महिला की कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

crime

LIVE VIDEO : शिप्रा नदी में डुबो-डुबोकर महिला की कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

देवास. क्षेत्र में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिले के बरोठा थाना क्षेत्र से होकर निकली शिप्रा नदी मेें एक व्यक्ति ने एक महिला की डुबो-डुबोकर हत्या कर दी। कुछ लोगों ने हत्या करते हुए वीडियो भी बना लिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना तीन दिन पुरानी है, जिसमें बरोठा पुलिस ने सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
19 अप्रैल को बरोठा पुलिस को ग्राम गांगरदी के समीप शिप्रा नदी के किनारे से इंदौर जिले के भोंडवास निवासी महिला का शव मिला था। उस समय पुलिस ने मर्ग कायम किया था। मामले की जांच में बरोठा पुलिस को अहम सुराग मिले जिसके बाद भोंडवास के ही रहने वाले सुरेश को गिरफ्तार किया गया। उसने ही डुबोकर महिला की हत्या की थी। प्रारंभिक जांच में दोनों के बीच प्रेस-प्रसंग की बात सामने आई है। बरोठा थाना टीआई ओपी अहीर ने बताया कि आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। डुबोकर मारते समय वीडियो बनाकर वायरल होने के संबंध में पता चला है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो