scriptनिगम की नई बिल्डिंग के बाहरी क्षेत्र का होगा कायाकल्प | Nagar nigam dewas | Patrika News

निगम की नई बिल्डिंग के बाहरी क्षेत्र का होगा कायाकल्प

locationदेवासPublished: Apr 21, 2019 12:18:04 pm

Submitted by:

Amit S mandloi

– शुरू हुआ काम, लगेंगे पैवर्स ब्लाक, बनेगा पार्किंग स्थल

dewas

dewas

देवास. नगर निगम की नई बिल्ंिडग के बाहरी क्षेत्र का कायाकल्प होने वाला है। इसके लिए काम शुरू हो गया है। निगम का पूरा कामकाज नई बिल्डिंग में शिफ्ट हो गया है लेकिन बाहरी क्षेत्र में काम नहीं होने से लोगों को भी आने जाने में परेशानी हो रही थी। वर्तमान में बाहरी क्षेत्र का परिसर उबड़ खाबड़ व गिट्टी-पत्थरों से पटा हुआ था।
नगर निगम की नई बिल्डिंग के बाहरी परिसर को अब जाकर विकसित किया जाएगा। नगर निगम ने कार्य के लिए निगम परिसर के बाहर गिट्टी, बालूरेती व अन्य मटेरियल डलवा दिया है। नई बिल्डिंग बनने के बाद बाहरी क्षेत्र को छोडऩे पर सवाल उठ रहे थे, लेकिन अब काम शुरू हो गया है। निगम के बाहरी परिसर में पैवर्स ब्लाक लगाए जाएंगे, इसके साथ ही यहां पर पार्किंग स्थल का भी निर्माण अलग से किया जाएगा। सौंदर्यीकरण के लिए यहां पर फव्वारे भी लगेंगे व हरियाली के लिए पेड़ भी लगाए जाएंगे। निगम की योजना है कि ये काम बरसात के पहले पूरा कर लिया जाएगा।
निगम की नई बिल्डिंग के बाहरी परिसर का विकास कार्य शुरू हो गया है। एक माह में काम पूरा कर लिया जाएगा। यहां पर पैवर्स ब्लाक के साथ ही पार्किंग स्थल का निर्माण भी होगा।
कैलाश चौधरी, कार्यपालन यंत्री
नगर निगम देवास।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो