script

कमरे में पति सो रहा था, नवविवाहिता ने किचन में जाकर लगा ली फांसी, बिलखते रहे परिजन

locationदेवासPublished: Sep 17, 2019 03:49:05 pm

एक पखवाड़े पहले ही आई थी देवास, मूल रूप से भिंड का रहने वाला है परिवार

कमरे में पति सो रहा था, नवविवाहिता ने किचन में जाकर लगा ली फांसी, बिलखते रहे परिजन

कमरे में पति सो रहा था, नवविवाहिता ने किचन में जाकर लगा ली फांसी, बिलखते रहे परिजन

देवास. ढांचा भवन क्षेत्र के जयप्रकाश नगर में रहने वाली नवविवाहिता ने अपने घर के किचन में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। घटना रविवार देर रात करीब 2 बजे के बाद की है। परिजन को सुबह इसका पता चला। इसके बाद औद्योगिक क्षेत्र थाने को सूचना दी गई। महिला का विवाह तीन माह पहले ही हुआ था और वह देवास में एक पखवाड़े पहले ही रहने आई थी। उसका परिवार मूल रूप से भिंड का रहने वाला है। जान देने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।
must read : भारत की छिपकली पर चीन ने रिसर्च कर बनाई सबसे ताकतवर गोंद, लटका सकते हैं 700 किलो वजन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजकुमारी पति संजीव कुशवाह (20) ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर में फांसी लगाई। उसका पति संजीव कृषि उपज मंडी के समीप स्थित पेट्रोल पंप पर काम करता है। देर रात वो घर आया था। इसके बाद संभवत: राजकुमारी ने उस दौरान फांसी लगा ली, जब पति सो गया होगा। सुबह करीब 7 बजे राजकुमारी को फंदे पर लटका देख परिजन हक्के-बक्के रह गए और बिलखने लगे।
must read : पब में रईस युवाओं के टच में आई युवती और शुरू कर दिया गलत धंधा, फॉर्म हाऊस पर होती थी ‘अय्याशी’

मौके से नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

सूचना मिलने पर औद्योगिक क्षेत्र थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और मौका-मुआयना कर कागजी कार्रवाई पूरी की। जिला अस्पताल में शाम 7 बजे तक पीएम नहीं हो सका था, क्योंकि परिजन भिंड से रवाना हुए थे और उनको देवास पहुंचने में समय लग रहा था। मामले की जांच कर रहे एसआई आरके शर्मा के अनुसार महिला का पति, जेठ-जेठानी आदि साथ रहते हैं। उसने फांसी क्यों लगाई, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। परिजन के देवास पहुंचने के बाद पीएम करवाया जाएगा। मामला नवविवाहिता का होने के कारण अफसर भी जिला अस्पताल पहुंच गए थे। आगे की जांच सीएसपी द्वारा की जाएगी।

ट्रेंडिंग वीडियो