scriptटीम ने देखी ओडीएफ की स्थिति | ODF Teem in dewas | Patrika News

टीम ने देखी ओडीएफ की स्थिति

locationदेवासPublished: Jan 19, 2019 10:49:23 am

– शहर में बने 22 सार्वजनिक शौचालय

dewas

dewas

देवास.

स्वच्छता सर्वे के लिए दिल्ली से तीन सदस्यों की टीम शहर में आई हुई है। दिल्ली से आई हुई टीम अलग-अलग बिंदुओं पर साफ सफाई के दावों को परख रही हैं। दो दिन टीम ने ओडीएफ की स्थिति देखी, इसके बाद अन्य लोगों की टीम देखेगी कि शहर में सड़कों की साफ सफाई कैसी चल रही हैं।
टीम ने खुले में शौच से मुक्त(ओडीएफ) की स्थिति देखी, शुक्रवार को भी टीम ने दिनभर घूमकर खुले में शौच से मुक्त के दावों को शहर में परखा। इसके लिए टीम शहर के अलग-अलग स्थानों पर गई व लोगों से भी बात की। शहर के अंदर करीब 22 सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण नगर निगम ने कराया हैं। टीम ने सार्वजनिक शौचालयों पर जाकर वहां साफ सफाई की स्थिति देखी। साथ ही यहां रखे रजिस्टर चेक किया। रजिस्टर में लोगों की संख्या देखी। साथ ही चेक किया कि शौचालयों में एडजास्ट फेन लगा है कि नहीं। साथ ही देेखा कि लोग अंदर बीड़ी तो नहीं पीते हैं। शौचालयों की प्रकाश व्यवस्था व बिजली की सुविधा को भी टीम ने जांचा। शौचालय में आने जाने में असुविधा तो नहीं हो रही इसे भी देखा गया।
अगली टीम आकर सड़क की सफाई देखेगी

दिल्ली से अगली टीम आकर अब शहर में सड़कों की साफ सफाई की स्थिति को देखेगी। साफ सफाई के लिए टीम शनिवार या फिर सोमवार से शहर में घूमेगी। टीम के आने के पूर्व ही शहर के बाजार क्षेत्र व अन्य सार्वजनिक जगहों पर साफ सफाई अभियान जोर शोर से चल रहा हैं। शुक्रवार को एमजी रोड व इससे लगी गलियों में सफाई कर्मी झाड़ू लगाते दिखे, अन्य मार्गों पर भी सफाई अभियान चल रहा हैं। मांडुक पुष्कर पर निगम के दमकल वाहन से सुबह के समय साफ सफाई की जा रही थी।
पांच हजार का लगा जुर्माना

भोपाल रोड के करीब सुलभ काम्प्लेक्स पर निगम आयुक्त ने पांच हजार रुपए का जुर्माना लगाया हैं। सूत्रों के अनुसार टीम पहले यहां पहुंच गई थी, जिसे काम्प्लेक्स के बाहर गंदगी मिली थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो