लटकन, मुकुट, मोहरा व अन्य सजावटों की खरीदी करने पहुंचे पशुपालक
देवासPublished: Nov 12, 2023 12:54:13 am
गोवर्धन पूजा के दिन किसान अपने गाय व बैल को सजाकर करते हैं उनकी पूजा-बड़ी संख्या में पहुंचे किसान, सजावटी सामानों की खरीदी


लटकन, मुकुट, मोहरा व अन्य सजावटों की खरीदी करने पहुंचे पशुपालक
देवास. दीपावली पर लक्ष्मी पूजा के बाद पड़वा पर शहर व ग्रामीण इलाकों में मवेशियों पूजा का खास महत्व है। ऐसे में पशु के सजावट के लिए बाजारों में दुकानें सज गई है। खरीदारी का दौर भी जारी है। गोवर्धन पूजा के दिन क्षेत्र के किसान मवेशियों को सजाकर उनकी पूजा करते हैं। शहर के सुभाष चौक व शालिनी रोड पर पशुओं को सजाने की दुकानें भी सज गई। कई वैरायटियों की सजावटी सामग्री यहां मिल रही है। पशुओं के लिए लटकन, मुकुट, मोहरा की खरीदी किसान कर रहे हैं। पशुओं के सिंगों पर कलर, पैरों में रंग व मेहंदी भी लगाई जाती है।