किसानों को रुला रहा है प्याज
कई प्रदेशों में जा रहा पुंजापुरा क्षेत्र का प्याज, कम भाव से निराशा
देवास
Published: May 01, 2022 06:22:35 pm
देवास/पुंजापुरा। क्षेत्र से इस बार प्याज मप्र के कई शहरों सहित अन्य राज्यों में भी भेजा जा रहा है। हालांकि भाव अपेक्षाकृत कम होने निराशा भी है। वर्तमान में प्रतिदिन करीब 20 बड़े वाहनों में प्याज लोड कर भेजा जा रहा है। प्याज निकालने के लिए सुबह ६ बजे से लेकर शाम तक मजदूरों को गर्मी में पसीना बहाना पड़ रहा है।
पुंजापुरा, उदयनगर, महिगांव, पांडुतालाब, रातातलाई, चन्दूपुरा, भीकुपूरा में किसानों के द्वारा बड़े पैमाने पर प्याज की खेती की जा रही है। वर्तमान में प्याज निकालने के लिये मजदूरों की समस्या भी हो रही है। कई किसानों द्वारा व्यापारियों से व्हाट्सऐप के माध्यम से सौदे तय किए जा रहे हैं। बड़े तौल कांटे में ट्रक तौलने के बाद आनलाइन पेमेंट किया जा रहा है। अधिक मात्रा में प्याज का उत्पादन होने के कारण भाव में निरंतर कमी हो रही है। एक माह पहले प्याज का भाव करीब 14 रुपए किलो था जबकि अब 8 रुपए किलो बिक रहा है। इस क्षेत्र का प्याज मध्य प्रदेश के अलावा बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब व अन्य प्रदेश में भी जा रहा है।
किसान खुमानसिंग राठौर ने बताया कि इस बार प्याज में वायरस के चलते प्याज बड़े आकार का नहीं हुआ। अधिकांशत: किसानों का प्याज खराब हो गया और आकार में छोटा रहा गया। पहले एक बीघा में २०० से अधिक बोरी होती थी लेकिन इस बार १०० से लेकर १५० बोरी का उत्पादन हुआ। जिसके कारण किसानों को काफी नुकसान हुआ। पहले कम किसान प्याज का उत्पादन करते थे लेकिन इस बार अधिकांश किसानों ने प्याज का उत्पादन किया। जिसके कारण भाव में निरंतर कम आई और खर्च अधिक हो गया।

किसानों को रुला रहा है प्याज
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
