देवास

VIDEO जय-जय परशुराम के जयकारों से गूंजा शहर…यात्रा में दिखा विप्रजनों का शौर्य

–जगह-जगह स्वागत मंच लगाकर किया स्वागत, ढोल-ताशे व सुसज्जित झांकी रही आकर्षण का केंद्र

देवासMay 13, 2019 / 08:49 pm

Amit S mandloi

dewas

देवास. अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ देवास द्वारा रविवार को राजराजेश्वर भगवान परशुरामजी की शौर्य यात्रा धूमधाम से निकाली गई। शाम करीब ६.४५ बजे यात्रा शुरू हुई। इसके पहले समाजजन कलेक्टोरेट के सामने स्थित परिसर में एकत्र हुए। यहां विधिविधान से भगवान परशुरामजी का पूजन-अर्चन कर आरती की गई। इसके बाद जय-जय परशुराम के जयकारों के साथ शौर्य यात्रा शुरू हुई। पूरा शहर जयकारों से गूंज उठा। शौर्य यात्रा में विप्रजनों का शौर्य झलका और शहरवासियों ने मंच लगाकर स्वागत किया।
दरअसल प्रतिवर्ष अभा ब्राह्मण महासंघ द्वारा परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में शौर्य यात्रा निकाली जाती है। इसी तारतम्य में रविवार को ब्राह्मण समाजजन कलेक्टोरेट के सामने स्थित परिसर में एकत्र हुए। भगवान परशुरामजी का दुपट्टा गले में डालकर एकत्र हो रहे थे। महिलाएं केसरिया परिधानों में थी तो पुरुष धोती-कुर्ते में। विधि-विधान से भगवान परशुरामजी का पूजन-अर्चन कर आरती की। इसके बाद शौर्य यात्रा शुरू हुई। यात्रा में ढोल-ताशे सहित सुसज्जित झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। भजनों की धुन पर लोग थिरक रहे थे। यात्रा के दौरान समूचा शहर विप्रजनों के आलोक से पुलकित था और जय-जय परशुराम के जयकारे लग रहे थे। कुछ युवा हाथों में फरसा लेकर आगे चल रहे थे तो उनके पीछे पुरुष वर्ग था। शहर के प्रमुख मार्गों से निकली यात्रा का जवाहर चौक में समापन हुआ। यात्रा के दौरान कई स्वागत मंचों से स्वागत किया गया। रात करीब 8.30 बजे जवाहर चौक में समापन हुआ। अभा ब्राह्मण महासंघ अध्यक्ष पं. संजय शुक्ला और युवा संघ अध्यक्ष पं. दीपेश कानूनगो के नेतृत्व में निकली यात्रा में बड़ी संख्या में विप्रजन शामिल हुए। बीते कई दिनों से की जा रही शुक्ला व कानूनगो की मेहनत का असर दिखा और समाजजनों की अच्छी संख्या नजर आई। युवा टीम के साथ ही महिला मंडल ने मेहनत की जिसका असर यात्रा में दिखा और महिलाएं बड़ी संख्या में आईं।
Mayur Vyas IMAGE CREDIT: Mayur Vyas
dewas
mayur vyas IMAGE CREDIT: mayur vyas
महिला मंडल ने मेहनत की जिसका असर यात्रा में दिखा

प्रमुख रूप से पं. देवनायक मिश्र, जयप्रकाश शास्त्री, महापौर सुभाष शर्मा, प्रयास गौतम, दिनेश मिश्रा, बंटी शर्मा, समाधान गौतम, महेंद्र उपाध्याय, शंकरलाल शर्मा, सतीश दुबे, रमेश व्यास, महेंद्र व्यास, संदीप शर्मा, डॉ. रितेश शर्मा, आदित्य दुबे, नयन कानूनगो, मयंक उपाध्याय, आकाश अवस्थी, अंकित शर्मा, रोहन कानूनगो, कपिल व्यास, महेंद्र व्यास बीएसएनएल, मुकेश शर्मा, विमल शर्मा, अमिताभ शुक्ला, प्रवीण जोशी, डॉ. सुरेश शर्मा, छोटू पांडे, प्रतीक पंडित, संजय दुबे आदि शामिल थे। महिला अध्यक्ष यशोदा शर्मा के नेतृत्व में आशा शर्मा, विनीता व्यास, प्रतिभा शर्मा, कुसुम शर्मा, अलका शर्मा, ममता शर्मा, मंगला दुबे सहित बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुई। यात्रा के समापन अवसर पर जवाहर चौक में प्रसाद के रूप में आलूबड़े का वितरण किया। अंत में पं. संजय शुुक्ला, पं. दीपेश कानूनगो ने समाजजनों का आभार माना।

Home / Dewas / VIDEO जय-जय परशुराम के जयकारों से गूंजा शहर…यात्रा में दिखा विप्रजनों का शौर्य

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.