scriptकदमताल करते निकले स्वयं सेवक | path snchalan | Patrika News

कदमताल करते निकले स्वयं सेवक

locationदेवासPublished: Oct 20, 2018 01:13:40 am

परेड ग्राउंड पर हुआ बौद्धिक

dewas

कदमताल करते निकले स्वयं सेवक

देवास.विजयादशमी पर अनुशासित तरीके से कदम ताल करते हुए पथ-संचलन निकाला गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम शस्त्र पूजन किया गया। स्वयंसेवकों को विभाग प्रचारक नंददास दंडोतिया ने संबोधित करते हुए कहा कि नौ दिन तक देवी की आराधना के बाद विजय स्वरूप विजयादशमी का पर्व संघ के छह उत्सवों में से एक है। देवी शक्ति ने असुरों का संहार किया। त्रेता युग में भगवान श्रीराम ने राक्षसी विधर्मी शक्तियों को परास्त किया। द्वापरयुग में भगवान श्रीकृष्ण ने कंस का संहार किया। डॉ. हेडगेवार ने छत्रपति शिवाजी व भगवान राम के कार्य को आगे बढ़ाते हुए समाज के सभी वर्गों को लेकर संघ की स्थापना आज ही के दिन 1925 में की। तब से लेकर आज तक संघ धारा प्रवाह कार्य कर रहा है। संघ समाज में व्याप्त बुराई और कुरीतियों को समाप्त करने के लिए सार्थक प्रयास कर रहा है। हम सब स्वयंसेवकों का दायित्व देश के लिए बढ़ा रहा है। नगर प्रचार प्रमुख अरविंद भट्ट ने बताया, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 94 वें स्थापना दिवस पर संघ द्वारा स्थानीय राधागंज क्लब ग्राउंड पर शुक्रवार को कार्यक्रम की अध्यक्षता निजी कंपनी के प्रबंधक संजय मिश्रा ने की। उनके साथ मंच पर विभाग कार्यवाह कैलाश चंद्रावत, नगर संघ चालक हरीश जुनेजा उपस्थित थे। अतिथियों का परिचय संघ के नगर कार्यवाह अमरदेव ठाकुर ने करवाया। पहली बार संचलन में विधायक पुत्र विक्रमसिंह पवार भी शामिल हुए। पथसंचलन का सभी समाज के संगठनों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। पथ संचलन में एक ध्वज वाहिनी, 4 घोष एवं 27 वाहिनियां थी। इस बार देवास के 32 बस्तियों के स्वयंसेवकों ने संचलन में भाग लिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो