scriptVIDEO पहले सेहत पर दिया ध्यान फिर ली मतदान की शपथ | patrika hamrah dewas | Patrika News

VIDEO पहले सेहत पर दिया ध्यान फिर ली मतदान की शपथ

locationदेवासPublished: May 13, 2019 09:14:28 pm

Submitted by:

Amit S mandloi

–एक घंटे तक बहाया पसीना, जंप रोप के साथ बैडमिंटन, साइकिलिंग का लिया लुत्फ, अंत में लोकतंत्र के पर्व में मतरूपी आहुति डालने की ली शपथ

patrika

dewas

देवास. सेहत के लिए सजग शहरवासी जुट रहे थे मल्हार स्मृति मंदिर उद्या में। कोई योगा-प्राणायाम कर रहा था तो कोई वॉकिंग के जरिए सेहत बना रहा था। कोई जंप रोप की स्टेप्स कर रहा था तो कोई कोई एरोबिक्स। बातें हो रही थी सेहत सुधारने की। खुद की नहीं देश की भी। आह्वान हो रहा था अधिक से अधिक मतदान था। दिलाई जा रही थी मतदान की शपथ। महिला-पुरुष, युवा-युवतियां, कोच-खिलाड़ी, शिक्षक-विद्यार्थी हर कोई भागीदारी कर रहा था स्वच्छ राजनीति के साथ स्वस्थ समाज के लिए। रोजमर्रा की चिंताओं से बेपरवाह, तनावों से दूर हर कोई व्यायाम पर फोकस कर रहा था।
यह नजारा था रविवार को पत्रिका के हमराह कार्यक्रम का। दरअसल रविवार सुबह 6.३० बजे मल्हार स्मृति मंदिर उद्यान में पत्रिका हमराह का आयोजन हुआ। सेहत के साथ मस्तीभरे अंदाज में लोग इसमें सहभागी बने। सुबह की ताजी हवा में एक साथ आकर व्यायाम किया। पहले वॉकिंग की तो बाद में एक्सरसाइज। रस्सी कूदकर छोटे बच्चे, खिलाड़ी सेहत का संदेश दे रहे थे तो कुछ बुजुर्ग योगा कर रहे थे। छोटी-छोटी एक्सरसाइज के बड़े फायदे बताए जा रहे थे और इन सबके अलावा सबसे खास बात देश की सेहत सुधारने की हो रही थी। पत्रिका के आयोजन की सराहना के साथ ही दिलाई जा रही थी मतदान की शपथ। अच्छे में से सबसे अच्छे को चुनने पर चर्चा हो रही थी।
मतदान की शपथ दिलाई
वर्तमान में चुनाव का दौर चल रहा है। कुछ राज्यों में मतदान हो चुका है तो कुछ जगह आगामी दिनों में होना है। देवास जिले के खातेगांव में रविवार को मतदान था तो देवास में १९ मई मतदान होगा। लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व के साथ ही अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए पत्रिका ने हमराह को भारत के भविष्य के चुनाव से भी जोड़ा। हमराह में जुटे शहरवासियों को मतदान की शपथ दिलाई गई। कहा गया कि आप खुद तो मतदान के लिए जाएं, लेकिन औरों को भी प्रेरित करें। उन्हें यह बताएं कि एक वोट का क्या महत्व है। जो पहली बार मतदान करने जा रहे हैं उनका यह दायित्व है कि वे अपने साथियों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। हमराह में शामिल लोगों ने मतदान की शपथ तो ली ही साथ ही संकल्प भी लिया कि वे अपने आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करेंगे।
dewas
patrika IMAGE CREDIT: patrika
जंप रोप खिलाड़ी हुए शामिल

आयोजन में खेल जगत से अबरार एहमद शेख, अनिल श्रीवास्तव, मित्राय वेलफेयर सोसायटी से नयन कानूनगो, शैलेंद्र अड़ावदिया, यजत इवेंट्स के विजेंद्र उपाध्याय, साइकिल से चलकर इंदौर से देवास आए मनीष पाठक, निर्मल तिवारी सहित शहर के अन्य लोग शामिल हुए। जंप रोप के नेशनल, स्टेट लेवल के खिलाड़ी भी आए और उपस्थितों को एरोबिक्स करवाया। कार्यक्रम में छोटे बच्चों व खिलाडिय़ों ने व्यायाम के साथ मस्ती की। एक घंटे तक सभी ने रोजमर्रा के तनाव भूलाकर मस्ती की। गार्डन में प्रतिदिन घूमने आने वाले लोग भी हमराह के बैनर तले आए। कार्यक्रम स्थल पर बच्चे सेल्फी लेते रहे।
dewas
patrika IMAGE CREDIT: patrika
फिट रहेंगे तो खुश रहेंगे

हमराह आयोजन में शहर के प्रबुद्धजनों के साथ ही स्पोर्ट्स पर्सन, खेल संस्थाएं, सामाजिक कार्यकर्ता, खिलाड़ी, महिलाएं आदि जुटे। सभी ने इस आयोजन की सराहना की और अपने सुझाव भी दिए। संचालन कर रहे मोहन वर्मा ने कहा कि सुबह सुबह ताजी हवा में सैर करने, व्यायाम करने से मन में स्फूर्ति, खुशी बनी रहती है। ऊर्जा का आभास होता है। दिनभर चुस्ती बनी रहती है। पत्रिका ने जो शुरुआत की है वह सराहनीय है क्योंकि फिट रहेंगे तो हम खुश रहेंगे। अभी चुनाव का समय है इसलिए हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है कि मतदान करें और औरों को भी प्रेरित करें। वर्मा ने सभी को मतदान की शपथ दिलाई।
dewas
patrika IMAGE CREDIT: patrika
dewas
patrika IMAGE CREDIT: patrika
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो