script

गठरी के ढेर में लोग खुद ही ढूंढ रहे थे अपने प्रमाण-पत्र

locationदेवासPublished: Mar 06, 2019 03:45:45 pm

जिला अस्पताल : स्टाफ की चुनाव में लगाई ड्यूटी, लोग हो रहे परेशान

indore

गठरी के ढेर में लोग खुद ही ढूंढ रहे थे अपने प्रमाण-पत्र

देवास. जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए लोग जिला अस्पताल के चक्कर लगा रहे हैं। चुनाव में स्टाफ की ड्यूटी लग जाने के कारण ये स्थिति बन रही है। सोमवार को यहां पर एक मात्र कम्प्यूटर ऑपरेटर लोगों को संभाल रहा था, लेकिन लोग व्यवस्था से नाराज थे।
जिला अस्पताल में तीसरी मंजिल पर जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का काम चल रहा हैं। पिछले माह ही जगह बदलकर इसे जिला अस्पताल की तीसरी मंजिल पर शिफ्ट किया गया था। इसके पूर्व जन्म.मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का काम सिविल सर्जन कार्यालय के पास ही ट्रामा सेंटर की बिल्डिंग में चल रहा था। तीसरी मंजिल पर चढऩे के बाद भी लोगों को एक बार में जन्म.मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं मिल पा रहे हैं। जन्म-मृत्यु पंजीयन कार्य के लिए 6 लोगों का स्टाफ काम करता हैं। लेकिन चुनावी ड्यूटी के चलते यहां पर केवल एक मात्र कम्प्यूटर ऑपरेटर राजेश यादव ही बचा हैं। यहां पर प्रभारी पूनम यादव, दो कम्प्यूटर ऑपरेटर व अन्य स्टाफ की चुनाव कार्य में ड्यूटी लगा दी गई लेकिन अतिरिक्त कोई व्यवस्था यहां नहीं की गई। सिविल सर्जन डॉ. आरके सक्सेना ने बताया कि चुनाव ड्यूटी के चलते काम प्रभावित हो रहा हैं, दो.चार दिन में यहां व्यवस्था कर दी जाएगी।
सोमवार को कई लोग जन्म.मृत्यु शाखा में पहुंचे लेकिन नाराज थे। लोगों को प्रमाण पत्रों के ढेर में अपने प्रमाण पत्र खुद ढूंढऩा पड़ रहे थे। कई महिलाएं जो लिखना पढऩा नहीं जानती वो अपने साथ प्रमाण पत्र ढूंढऩे के लिए घर से परिजन को लेकर आईं थीं। कार्तिक नगर के आरके सिंह ने बताया कि यहां का ढर्रा ही बिगड़ा हुआ हैं। आज जब हर कार्य ऑनलाइन हो रहा हैं उस समय भी जन्म.मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए यहां के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। वे बोले 7 जनवरी को बहू ने जुडऩा बच्चों को जन्म दिया था। उसी दिन आवेदन दिया परप्रमाण पत्र नहीं मिले। अब खुद ही ढेर में अपने प्रमाण पत्र ढूंढ रहा हूं। शांति नगर से मिथलेस सिंह आए बोले, जो प्रमाण पत्र दिया उस पर ये सील लगाना ही भूल गए, आज सील लगाने आया हूं लेकिन यहां तो काफी भीड़ हैं।
चुनाव में ड्यूटी लगा दिए जाने से जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने की व्यवस्था प्रभावित हो गई हैं। दो-चार दिन में आउटसोर्स के कर्मचारियों की यहां पर ड्यूटी लगाई जाएगी।
-डॉ. आरके सक्सेना, सिविल सर्जन, जिला अस्पताल देवास।

ट्रेंडिंग वीडियो