script37 वर्षों बाद शहर में प्रतिदिन 20 वार्डों में जल वितरण व्यवस्था प्रारंभ | Per day water supply in 20 wards after 37 years | Patrika News

37 वर्षों बाद शहर में प्रतिदिन 20 वार्डों में जल वितरण व्यवस्था प्रारंभ

locationदेवासPublished: Feb 14, 2019 01:46:31 pm

शहर के 45 में से 20 वार्डों में शुरू किया पानी देना

water logo

37 वर्षों बाद शहर में प्रतिदिन 20 वार्डों में जल वितरण व्यवस्था प्रारंभ

देवास. नगर निगम द्वारा शहर में प्रतिदिन जल वितरण की व्यवस्था अंतर्गत शहर के 20 वार्डों में जल वितरण प्रारंभ किया गया है। इस संबंध में नगर निगम के नवीन प्रशासनिक भवन में एक समीक्षा बैठक महापौर सुभाष शर्मा द्वारा संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ की गई। महापौर ने इस संबंध में बताया की वर्ष 198 2 में शहर में प्रतिदिन जल वितरण किया जाता था। 37 वर्षों बाद प्रतिदिन जल वितरण की व्यवस्था अन्तर्गत वार्ड 12,13 राजाराम नगर, मेंढक़ी, चाणक्यपुरी, नंदानगर, वार्ड 14 बिराखेडी, वार्ड 15 अमोना सम्पूर्ण गांव, वार्ड 16 बिंजाना, राजीव नगर भट्टा, संजय नगर, वार्ड 17 रसुलपूर सम्पूर्ण गांव, वार्ड 23 कालानीबाग, लक्ष्मण नगर, वार्ड 24 सेठ मिश्रीलाल नगर, करोली नगर, बजरंग नगर, जयश्री नगर, पाचुनकर कालोनी, शिक्षक नगर, रामनगर, तिलक नगर, वार्ड 25 ताराणी कालोनी, सिविल लाइन, वार्ड 26 मोती बंगला, वार्ड 27,28 ,29 मोती बंगला, आनंद नगर, आनंद नगर के आस.पास के क्षेत्र, नई आबादी, विकास नगर, वार्ड 30,31,32 के अन्तर्गत आदर्श नगर, सेक्टर, नूतन नगर, गायत्री नगर, विष्णु कालोनी, पदम मोहन कालोनी, शिमला कालोनी, स्टेशन रोड, उमाकांत कालोनी, सिंधु नगर, रवीशंकर शुक्ल नगर, जयप्रकाश नगर, पुलिस लाइन झोन में प्रतिदिन जल वितरण किया जाना प्रारंभ किया गया है।
लाइन बिछाने का चल रहा काम
महापौर ने आगे बताया की इसी प्रकार वार्ड 43,44,45 के पालनगर एवं नागदा क्षेत्र को भी प्रतिदिन पानी दिया जाना प्रारंभ किया गया है। महापौर ने आगे कहा की शहर के शेष बचे 25 वार्डों में भी प्रतिदिन पानी देने की योजना को शीघ्र प्रारंभ किया जाकर संपूर्ण शहर को प्रतिदिन जल वितरण किया जाएगा। महापौर ने कहा की अमृत योजना अन्तर्गत शहर में तृतीय चरण में लगभग 23 करोड़ की लागत से 7 वाटर टेंक एवं 150 किमी पानी की पाइप लाइन बिछाई जाएगी, इसके बाद शहर के शेष बचे वार्डों में प्रतिदिन पानी दिए जाने की व्यवस्था शीघ्र की जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो