scriptग्रामीणों ने पौधरोपण कर सहेजने का लिया संकल्प | plantation | Patrika News

ग्रामीणों ने पौधरोपण कर सहेजने का लिया संकल्प

locationदेवासPublished: Aug 13, 2018 01:17:58 am

पर्यावरण की दी जानकारी

dewas

ग्रामीणों ने पौधरोपण कर सहेजने का लिया संकल्प

आष्टा. आष्टा के ग्राम सामरदा व आमला मज्जु में हरियाली महोत्सव के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री कैलाश बगाना के नेतृत्व में मां इलाही माता मंदिर सामरदा व आंबेडकर सामुदायिक मंगल भवन आमला मज्जु के प्रांगणों में ग्रामवासियों व मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ पौधरोपण किया, साथ ही सहेजने का भी संकल्प लिया। इस अवसर पर बगाना ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन में महत्वपूर्ण है, वृक्ष की रक्षा करना हस सभी का नैतिक कर्तव्य है। क्योंकि वृक्षों से हमें स्वच्छ वातावरण व शुद्ध ऑक्सीजन देता है। वहीं वृक्षों की अधिकता के चलते वर्षा भी अच्छी होती है, जिसका मानव जीवन पर काफी प्रभाव पड़ता है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सामरदा के सरपंच जितेन्द्र गोयल, अनु.जाति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कैलाश प्रहलाथिया, अनु.जाति आईटीसेल के जिला संयोजक शोकिन मालवीय, आमला मज्जु सरपंच प्रतिनिधि प्रहलादसिंह बामनिया, बलवानसिंह बामनिया, युवा नेता संतोष मेवाडा वही वरिष्ठ समान के गणमान्य नागरिक व ग्राममवासी उपस्थित थे।
अलग-अलग स्थानों पर लगाएंगे प्रतिदिन 11 पौधे
देवास. वरदान सामाजिक लोक कल्याण समिति द्वारा प्रतिदिन 11 पौधे लगाने का संकल्प लिया। संकल्प की शुरुआत मां चामुंडा टेकरी से की गई। संस्था अध्यक्ष अधिवक्ता रणजीतसिंह हाड़ा ने बताया कि संस्था द्वारा 11 जगहों पर स्वच्छता अभियान एवं 11 पौधे लगाए जाएंगे तथा उनकी देखरेख के लिए आसपास के दुकान संचालक नियुक्त किए जाएंगे। 11 अगस्त से 11 सितंबर तक प्रतिदिन 11 पौधे लगाए जाएंगे तथा 11 जगहों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। संस्था ने इस अभियान में आमजनों से सहयोग की अपील की है। पौधा रोपण में मां नर्मदा सेवा समिति अध्यक्ष कमल सूर्यवंशी, रोहित, पंकज बूटानी, रोहित डोरिया, भाजयुमो के मनीष गर्ग, करण, योगेश कुमार व संस्था सदस्य उपस्थित थेे।
महेश्वरी समाज ने माता टेकरी पर किया पौधरोपण
महेश्वरी समाज द्वारा मां चामुंडा माता टेकरी के पथ वे मार्ग पर पौधारोपण किया गया। समाज के पूर्व अध्यक्ष बालकिशन भूतड़ा द्वारा माता-पिता की पुण्य स्मृति में रविवार को सुबह 7 बजे पथ वे मार्ग पर पीपल, नीम, बड़, तुलसी, आंवला आदि पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ कैलाश डागा, ओमप्रकाश भूतड़ा, सतीष भूतड़ा, प्रकाश महेश्वरी, अमित तिवारी, रमेश व्यास, दिनेश भूतड़ा, राधेश्याम थेपरिया, अनिल सिकरवार व जिला व्यापारी प्रकोष्ठ के संयोजक दिनेश पप्पी भूतड़ा सहित नागरिक उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो