scriptतेज आंधी के साथ हुई बारिश, पेड़ गिरे, चद्दर उड़े…बिजली व्यवस्था ध्वस्त | Rain accompanied by a strong thunderstorm, trees fell, cloths ... the | Patrika News

तेज आंधी के साथ हुई बारिश, पेड़ गिरे, चद्दर उड़े…बिजली व्यवस्था ध्वस्त

locationदेवासPublished: Jun 24, 2019 11:38:40 am

Submitted by:

mayur vyas

बारिशके साथगिरे ओले भी, अस्त-व्यस्त हुआजनजीवनकरीब आधे घंटे की बारिशने खोल दी इंतजामों की पोल, लोगों ने किया चक्काजामबिजली के तारों पर गिरे पेड़, डीपी में हुआ फॉल्ट, अंधेरे में डूबी कई कॉलोनियां

dewas

patrika

देवास. शहर में रविवार शाम को कहर बनकर बारिशहुई। बारिशसे पहले तेज आंधी चली और इसी आंधी के साथजोरदार बारिशहुई।चने के आकार के ओले भी गिरे।हवा-आंधी थमने के बाद भी बारिशजारी रही और करीब आधे घंटे तक झमाझम बारिशहुई। लोगों को गर्मी से तो निजात मिली लेकिन समस्याएं भी पैदा हुई। बारिश के कारण शहर में कईजगहों पर पेड़ धराशायी हुए। मकानों-दुकानों के चद्दर उड़े।सड़कों पर पानी भर गया।कीचड़ फैल गया।बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गईऔर कई कॉलोनियां अंधेरे में डूब गई।नगर निगम की बदइंतजामी की पोल खुली और जिमेदार सवालों के घेरे में आए।
रविवार दोपहर से ही बारिशका मौसम बनने लगाथा।आसमान में बादल छाने लगे थे।लोगों को बारिशका बेसब्री से इंतजार था लेकिन जिस तरह से बारिशकी आमद हुईउसने जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया।करीब तीन बजे के आसपास बादलों की गडग़ड़ाहट हुईऔर तेज आंधी चलने लगी।आधे घंटे ेमें आंधी के साथतेज बारिशहुई।लोगों को संभलने का मौका ही नहीं मिला और शहर तरबतर हो गया।बारिशके कारण काफी नुकसान हुआ।शहर के कई इलाकों में पेड़ टूटकर गिर गए। कुछजगह बिजली के तारों पेड़ गिरे जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हुई। कई जगह डीपी में फॉल्ट हुआ।
पड़ोसी की छत पर गिरा पेड़, बाल-बाल बचे बच्चे
सोनिया गांधी नगर में मकान की चद्दड़ उड़ी। चंदाना में कच्चा मकान भरभराकर ढह गया।सोनिया गांधी नगर में किराने की दुकान की चद्दर उडऩे से काफी नुकसान हुआ।विजय नगर क्षेत्रमें चद्दरें उड़ी। यहां सरस्वती विद्या मंंदिर के सामने सड़क पर पानी भर गया।बीराखेड़ी में चद्दरें उड़ी।अस्पताल चौराहे पर डीपी के पास पेड़ गिरा।बिजली व्यवस्था बाधित हुई। सिविल लाइंस रोड पर पेड़ गिया।तारों के ऊपर यह पेड़ गिरा जिस कारण नुकसान हुआ।गोमती नगर में पेड़ गिरा।राम नगर में पड़ोसी के घर लगा पेड़ दूसरे की छत पर गिरा। यहां विवाद की स्थिति बनी। १०० डायल को बुलाया।घटना के समय पर छत पर बच्चे खेल रहेथे।गनीमत रही कि जनहानि नहीं हुई।मालीपुरा क्षेत्रमें कार के ऊपर पेड़ गिरा।विजय नगर में पेड़ गिरा।एबी रोड पर बावडिय़ा के पास, स्टेशन रोड पर पेड़ गिरा।सीवरेज के गड्ढों में पानी भर गया।बीमा अस्पताल वाले एमआर रोड पर स्थिति खराब हो गई।पायोनियर स्कूल के सामने कीचड़ की समस्या से परेशान लोगों ने चक्काजाम किया।बालगढ़ में नई आबादी में सड़क पर पानी भर गया।निकासी न होने के कारण यह स्थिति बनी।लोगों को काफी परेशानी हुई। लोगों ने नगर निगम व पार्षद के खिलाफनाराजगी जताई।
बिजली कंपनी की टीम जुटी सुधार कार्य में
शहर में हवा-आंधी व बारिश के कारण बिजली व्यवस्था चरमरा गई। कई क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई।फॉल्ट हुए। तार टूटकर गिरे।करंट फैलने का भय बना रहा।लोगोंं ने नाराजगी जताई।मेंटेनेंस न होने के चलते यह स्थिति बनी। बारिशरूकते ही बिजली कंपनी की टीम सुधार कार्य के लिए पहुंची।अलग-अलग क्षेत्रों में टीम घूमती रही।रात तक सुधार कार्य चलता रहा।सुधार कार्य के बाद कई जगह बिजली प्रदाय शुरू किया गया।हालांकि लोगों को परेशानी हुई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो