scriptसड़क हादसे में बाइक सवार की मौत | road exident dewas | Patrika News

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

locationदेवासPublished: Jun 14, 2018 11:43:46 am

जहरीले जानवर के काटने से सपना की मौत

patrika

dewas

कुसमानिया. आष्टा.कन्नौद राजमार्ग स्थित मधुमिलन ढाबे के पास रात करीब 8 बजे एक बाइक की अज्ञात वाहन से भिड़ंत हो गई। हादसे में 1 व्यक्ति की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई और दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे डायल 100 ने कन्नौद अस्पताल पहुंचाया। डायल 100 पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आष्टा.कन्नौद राजमार्ग पर शाम को करीब 8 बजे बाइक सवार कन्नौद की और आ रहे थे। तभी मधुमिलन ढाबे के पास अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। जिसमें बाइक चालक सतीष पिता रामनाथ परते निवासी बिच्छाखेड़ी थाना सतवास की मौके पर मौत ही गई। जबकि पीछे बैठा युवक विजय पिता छोटेलाल परते निवासी बिच्छाखेड़ी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही डायल 100 से प्रभारी एमएस राणा, सैनिक गोविन्द कर्मा व पायलेट माखन राठौड़ ने मौके पर पहुंचकर कन्नौद अस्पताल पहुंचाया। घायल विजय ने बताया कि दोनों युवक ग्राम पटरानी में आयोजित कार्यक्रम से अपने गांव लौट रहे थे, तभी अज्ञात वाहन से टकरा गए।
जहरीले जानवर के काटने से सपना की मौत
पांदाजागीर. क्षेत्र के ग्राम डकाच्या में एक महिला की जहरीले जानवर के काटने मौत हो गई। जानकारी के अनुसार महिला सपना यादव पति लाखनसिंह यादव (26) निवासी डकाच्या महिला बारिश के पूर्व खेत में साफ. सफाई का कार्य करते समय सोमवार शाम को किसी जहरीले जानवर ने काट लिया था। जैसे ही परिवार के लोगों को पता चला की सपना को किसी जहरीले काट लिया है तो तुरंत परिवार के लोगों ने महिला को एमजी अस्पताल देवास भर्ती करवाया, जहा पर महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला के शव का पीएम कराकर उनके गृह निवास डकाच्या लाया गया, जहां पर अंतिम संस्कार किया गया। सपना यादव की एक बेटी भुरी व बेटा रवि था। सपना यादव की जहरीले जानवर के काटने व युवा अवस्था में मौत होने पर ग्राम में शोक की लहर दौड़ गई पूरे गांव में सन्नाटा छा गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो