scriptठेकेदार ने घटिया बनाई सड़क तो निगम ने जेसीबी चलाकर तोड़ी | Road Nirman Dewas | Patrika News

ठेकेदार ने घटिया बनाई सड़क तो निगम ने जेसीबी चलाकर तोड़ी

locationदेवासPublished: Jan 19, 2019 10:56:44 am

– कर्मचारी कॉलोनी की सड़क फिर से बनेगी

dewas

dewas

देवास. कर्मचारी कॉलोनी में जिस सड़क को ठेकेदार ने कुछ दिनों पूर्व बनाया था, निगम ने जेसीबी चलाकर उसका अभी 200 मीटर का हिस्सा तोड़ दिया हैं। ध्वस्त 200 मीटर का हिस्सा नया बनने के बाद फिर आगे का हिस्सा तोड़ा जाएगा। सड़क का निर्माण बेहद घटिया था। निगम अफसरों के पास भी लोगों ने घटिया निर्माण की शिकायत दर्ज कराई थी। अब सड़क का निर्माण फिर से होगा।
स्टेशन रोड पर कपूर डेरी से कर्मचारी कॉलोनी तक सड़क निर्माण का कार्य कुछ दिनों पूर्व ही ठेकेदार ने पूरा किया था। सड़क का निर्माण होते ही ये उखडऩे लगी थी। घटिया निर्माण का विरोध कर्मचारी कॉलोनी के रहवासी भी कर रहे थे। किसी रहवासी ने घटिया निर्माण की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर भी की थी। शिकायतें मिलने के बाद निगम अफसरों ने ठेकेदार को नोटिस जारी किया था। इस सड़क का निर्माण ठेकेदार अर्जुन सिंह ने किया था। निगम कार्यपालन यंत्री कैलाश चौधरी ने बताया कि सड़क बेहद घटिया बनाई गई थी। इसे तोडऩे के आदेश साइड इंजीनियर को दिए थे।
ऊपर आ गई थी गिट्टी

सड़क का निर्माण कार्र्य पिछले दिनों ही पूर्ण हुआ था। पिछले डेढ़ दो माह से इस सड़क का काम चल रहा था। सीमेंट क्रांक्रीट की इस सड़क की तरी तक नहीं हुई थी। निर्माण मटेरियल में मिक्सिंग भी सही नहीं था। जिसके चलते निर्माण के साथ ही सड़क की गिट्टी ऊपर आ गई थी। साइड इंजीनियर सौरभ त्रिपाठी ने बताया कि गुरुवार शाम को घटिया निर्माण को जेसीबी चलाकर तोड़ा गया। इस सड़क का फिर से निर्माण ठेकेदार कराएगा।
कपूर डेरी से कर्मचारी कॉलोनी तक की सीमेंट कांक्रीट की सड़क का निर्माण बेहद घटिया था। ठेकेदार को नोटिस भी दिया था। अब इस सड़क को उखाड़ दिया गया हैं। जल्द ही फिर से सड़क का निर्माण होगा।
कैलाश चौधरी, कार्यपालन यंत्री
नगर निगम देवास।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो