scriptनेताओं को सद्बुद्धि देने के किया यज्ञ | Sacrifice to Leaders | Patrika News

नेताओं को सद्बुद्धि देने के किया यज्ञ

locationदेवासPublished: Sep 03, 2018 01:13:41 pm

Submitted by:

amit mandloi

सिटी बस नहीं चलने से नाराज हैहजारों

patrika

patrika



देवास. शहर में सिटी बस चलाने की मांग को लेकर पिछले आठमाह से डेली अपडाउनर्सआंदोलन कर रहे है। इनका साथ कांग्रेस दे रही है।हर रविवार अनूठे तरीके से आंदोलन किया जाता है। रविवार को कांग्रेस और अपडाउनर्स ने मिलकर नेताओं को बस जल्द चलाए जाने के लिए सद्बुद्धि यज्ञ किया। यज्ञ में सभी ने आहूति डाली।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी के नेतृत्व में कांग्रेसजन एवं डेली अपडाउनर्स संघ के संयुक्त तत्वाधान में देवास इंदौर के बीच सिटी बस चलाने की मांग को लेकर पिछले 2 माह से शहर में आंदोलन चल रहे है। इसके अंतर्गत मुयमंत्री, विधायक, महापौर के पूतले जलाने के बाद वहीं गांधीवादी तरीके से सांसद, कलेक्टर व निगम आयुक्त को फूल भेंट करने के बाद भैंस के आगे बीन बजाकर अपनी बात पहुंचाने के बावजूद आज तक प्रशासन ने देवास.इंदौर के बीच सिटी बस चलाने के संदर्भ में कोई कार्यवाही नहीं की। इसी को लेकर आज मण्डुक पुष्कर स्थित धरना स्थल पर शहर अध्यक्ष मनोज राजनी की उपस्थिति में सद्बुद्धि यज्ञ आयोजित किया गया। हवन की पूर्णाहूति पर सभी ने यज्ञ देवता से प्रार्थना की के आप अधिकारियों को सद्बुद्धि दे, जिससे देवास.इंदौर के बीच सिटी बस का संचालन शीघ्र हो सके। जिसमें बड़ी संया में उपस्थित कांग्रेसजनों एवं अपडाउनर्स संघ के सदस्यों ने आहुति डाली। इस अवसर पर पूर्व महापौर जयसिंह ठाकुर, सुधीर शर्मा, एजाज शेख, विक्रम मुकाती, ब्लॉक अध्यक्ष अनिल गोस्वामी, रोहित शर्मा, दीपेश कानूनगो, इितयाज शेख , शबाना सुहैल, साधना प्रजापति, मीणा फानी, जाकीर शेख, राधाकिशन सोलंकी, हफीज घोसी, राजेश डांगी, चंद्रपालसिंह छोटू, हिमतसिंह चावड़ा, अकरम शेख, ललित भोपाले, सपना पवार, निकलेश तिवाने, सुरेन्द्र मौर्य, इमरान खान, सहित बड़ी संया में कांग्रेसजन उपस्थित थे। अंत में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी एवं राष्ट्रीय संत तरूण सागर जी महाराज को दो मिनिट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की। गौरतलब है कि इंंदौर रूट पर काफी समय से सिटी बस संचालन की मांग की जा रही है बावजूद इसके इस तरफ कोई भी नेता या अधिकारी ध्øान देने को तैयार नहीं है
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो