देवास

उज्जैन के लिए छोड़ा शिप्रा डेम से पानी, 11 गेट खोले

488 के लेवल पर आने के बाद गेट स्वत: बंद हो जाएंगे

देवासMay 27, 2019 / 10:43 am

Amit S mandloi

dewas

देवास. उज्जैन में होने वाले स्नान के लिए रविवार शाम को शिप्रा नदी के डेम से पानी छोड़ा गया। पानी छोडऩे से पहले प्रशासन ने तैयारी कर ली थी और आसपास के गांवों को अलर्ट किया था। इसके लिए अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई गई थी। तय समय पर रविवार शाम को डेम के गेट खोले गए। डेम के 11 गेट खोले गए। जिस समय पानी छोड़ा गया था उस समय 492.150 एमएलडी पानी था। 488 के लेवल पर आने के बाद गेट स्वत: बंद हो जाएंगे।
पानी छोडऩे के लिए प्रशासन ने शनिवार को आदेश जारी किया था। हालांकि यह आदेश हंसी का पात्र बना था क्योंकि इसमें 27 मई को सोमवती अमावस्या होने का बात लिखी गई थी। सोशल मीडिया पर चर्चाएं होने लगी थी कि 18 मई को पूर्णिमा गई और 27 मई को अमावस्या भी आ गई। लोगों ने कहा था कि इस आदेश से समझा जा सकता है कि प्रशासनिक अधिकारी किस तरह शासकीय आदेशों को गंभीरता से जारी करते हैं। हालांकि बाद में एसडीएम ने कहा था कि त्रुटिवश ऐसा हुआ होगा। देर शाम को संशोधित आदेश जारी किया गया। पत्रिका ने इस संबंध में प्रमुखता से समाचार प्रकाशित कर अफसरों की गंभीरता को उजागर किया।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.