scriptSixlane will be made to stop the increasing accidents on the forelane | फोरलेन पर बढ़ते हादसों को रोकने बनाएंगे सिक्सलेन | Patrika News

फोरलेन पर बढ़ते हादसों को रोकने बनाएंगे सिक्सलेन

locationदेवासPublished: Jul 27, 2023 01:29:31 am

Submitted by:

rishi jaiswal

एमपीआरडीसी की योजना, बना रहे डीपीआर, इसके बनने से सुगम होगा ट्रैफिक

फोरलेन पर बढ़ते हादसों को रोकने बनाएंगे सिक्सलेन
फोरलेन पर बढ़ते हादसों को रोकने बनाएंगे सिक्सलेन
देवास। यातायात के बढ़ते दबाव और भविष्य को देखते हुए एमपीआरडीसी ने देवास-भोपाल फोरलेन को सिक्सलेन में परिवर्तित करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए डीपीआर तैयार की जा रही है। डीपीआर बनने के बाद इसे शासन को भेजा जाएगा। स्वीकृति मिलने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। वर्तमान फोरलेन पर यातायात का अधिक दबाव है। ऐसे में सिक्सलेन बनने से आवागमन सुगम होगा।उल्लेखनीय है कि करीब 13 साल पहले देवास से भोपाल के बीच फोरलेन बनाया गया था। समय के साथ इस पर वाहनों की संख्या बढ़ती गई। वहीं यातायात के दबाव के चलते हादसे भी हो रहे हैं। ऐसे में अब इसे सिक्सलेन करने की तैयारी की जा रही है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.