scriptरिश्ते हुए तार-तारः10 साल से बलात्कार कर रहा था सौतेला पिता, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा | Step father was raped for 10 years Disclosure while pregnant | Patrika News

रिश्ते हुए तार-तारः10 साल से बलात्कार कर रहा था सौतेला पिता, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

locationदेवासPublished: Feb 15, 2021 08:25:54 am

Submitted by:

Hitendra Sharma

– बलात्कार सहित पाक्सो एक्ट में केस दर्ज- गर्भवती हालत में पहुंची ससुराल- पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

देवास. जिले के बागली थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तों को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सौतेला पिता 10 साल से बेटी को डरा-धमकाकर बलात्कार कर रहा था। वर्तमान में पीडि़ता की उम्र 20 साल है। कुछ माह पहले उसका विवाह हुआ, उसके बाद ससुरालवालों को उसके गर्भवती होने की शंका हुई, उन्होंने पूछताछ की, जिसके बाद पीडि़ता ने सौतेले पिता की करतूत के बारे में बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार, धमकाने सहित पाक्सो एक्ट में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

10 साल की उम्र से शोषण

पुलिस के अनुसार यह एक गांव की घटना है। यहां रहने वाली 20 साल की युवती 2010 में 10 साल की थी, तभी से सौतेले पिता उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। कुछ माह पहले युवती ने एक गांव में लव मैरिज कर ली। जब वो ससुराल पहुंची तो कुछ दिनों बाद ससुराल वालों को शंका हुई क्योंकि उसका पेट तेजी से बढ़ रहा था। उन्होंने पूछा तो पीडि़ता ने बताया कि वो गर्भवती है और उसके सौतेले पिता ने बलात्कार किया था। इसके बाद बागली थाने पहुंचकर घटना के बारे में बताया गया।

शनिवार देररात पुलिस ने आरोपी सौतेले पिता पर बलात्कार, धमकाने, पाक्सो एक्ट में केस दर्ज किया। पीडि़ता कुछ माह की ही थी जब उसकी मां ने दूसरा विवाह कर लिया था। उसके सौतेले पिता के चार बच्चे हैं। बागली पुलिस थाने में महिला अधिकारी नहीं होने के कारण एक बार फिर से बयान, जांच आदि के लिए हाटपीपल्या थाने से एसआई लीला सोलंकी को बुलवाया गया।

टीआई बागली थाना जयराम चौहान ने बताया कि युवती के बयान के आधार पर सौतेले पिता पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पीडि़ता के अनुसार 10 साल से उसका शोषण हो रहा था, चूंकि घटना की शुरुआत के समय वो नाबालिग थी इसलिए पॉक्सो एक्ट भी लगा है। आरोपी को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7zb56y
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो