script

उत्तर पुस्तिका उठाई और दीवार फांदकर भाग गया छात्र, कॉलेज में मचा हडक़ंप

locationदेवासPublished: Mar 17, 2019 03:58:54 pm

उत्तर पुस्तिका उठाई और दीवार फांदकर भाग गया छात्र, कॉलेज में मचा हडक़ंप

college

उत्तर पुस्तिका उठाई और दीवार फांदकर भाग गया छात्र, कॉलेज में मचा हडक़ंप

देवास. लीड केपी कॉलेज में परीक्षा के दौरान होने वाली घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। कुछ दिन पहले हुए मुन्ना भाई वाले प्रकरण के बाद शनिवार को नया मामला सामने आया। कॉलेज में परीक्षा दे रहा एक छात्र नकल नहीं कर सका तो उत्तर पुस्तिका ही अपने साथ लेकर चला गया। परीक्षा देते हुए अचानक उठा और कॉलेज की दीवार फांदकर भाग गया। इतना ही नहीं छह बजे उक्त छात्र खुद उत्तर पुस्तिका जमा करने कॉलेज पहुंच गया। कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को शिकायत की और पुलिस ने छात्र को हिरासत में लेकर उत्तर पुस्तिका जब्त की। परीक्षा के दौरान शनिवार को करीब सात केस बने।
शाम को करीब 6 बजे उक्त छात्र उत्तर पुस्तिका लेकर कॉलेज पहुंच गया और वहां मौजूद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। लीड केपी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसएल वरे ने बताया कि छात्र का नाम हेमंत चौहान है। वह बीकॉम फस्र्ट इयर का छात्र है। 3 से 6 की शिफ्ट में परीक्षा दे रहा था। एक घंटे बाद परीक्षा कक्ष से उत्तर पुस्तिका लेकर भागा और दीवार फांदकर चला गया। पुलिस को इसकी सूचना दी और शिकायत दर्ज करवाई। शाम करीब छह बजकर पांच मिनट पर वह उत्तर पुस्तिका जमा करवाने कॉलेज पहुंचा। छात्र ने कहा कि मैडम ने उसे कुछ बोल दिया था इसलिए परीक्षा कक्ष से चला गया था। छात्र के आने के बाद पुलिस उसे लेकर गई। उत्तर पुस्तिका भी पुलिस ने जब्त कर ली। घटनाक्रम के सीसीटीवी फुटेज है। वीडियोग्राफी भी करवा रहे हैं। यूनिवॢसटी को भी अवगत करवा दिया है। शनिवार को दोपहर व शाम की शिफ्ट में सात केस बने हैं। नाहर दरवाजा थाना पुलिस ने बतायाकि हेमंत चौहान नामक छात्र उत्तर पुस्तिका लेकर भाग गया था। कॉलेज प्रशासन की शिकायत पर छात्र को हिरासत में लिया है।
पहले भी हुई घटना

केपी कॉलेज में उत्तर पुस्तिका लेकर जाने की यह पहली घटना नहीं है। करीब नौ-दस साल पहले भी ऐसी ही घटना हुई थी। एक छात्र उत्तर पुस्तिका लेकर घर चला गया था। तब भी मामले को लेकर बवाल हुआथा। हालांकि इसके बाद इस तरह की यह दूसरी घटना है। नकल को लेकर कॉलेज प्रशासन की छवि खराब है और कॉलेज प्रशासन पर राजनीतिक दबाव के चलते नकल पर अंकुश नहीं लग पा रहा। शनिवार को भी सात केस बने। बताया गया कि दो लड़कियों के भी केस बने हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो