scriptVIDEO शहीद को 11 साल के मासूम बेटे ने दी मुखाग्नि तो रो पड़े हजारों लोग | Thousands of people crying for martyr's 11 year old son | Patrika News
देवास

VIDEO शहीद को 11 साल के मासूम बेटे ने दी मुखाग्नि तो रो पड़े हजारों लोग

जमकर लगे भारत माता के जयकारे, सभी ने किया शहीद को नमन
 

देवासJun 14, 2019 / 03:13 pm

Amit S mandloi

dewas

dewas

देवास .
शहीद जवान संदीप यादव का उनके घर के पास खेत में अंतिम संस्कार किया। जब 11 साल के कान्हा ने मुखाग्नि दी तो मौजूद हजारों लोगों की आंखें नम हो गई। इसके बाद भी लोगों ने जोश से शहीद के लिए और भारत माता के लिए नारे लगाए। यादव के मौत से कुलाला और आसपास के कई गांवों में शोक है। कुलाला के किसी भी घर में चूल्हा तक नहीं जल पाया।
शहीद को सलाम करने के लिए सांसद महेंद्र सोलंकी, प्रभारी मंत्री जीतू पटवारी, मंत्री सज्जनसिंह वर्मा, कलेक्टर, एसपी और सीआरपीएफ के आला अधिकारी पहुंचे। सबसे पहले गार्ड आफ आनर दिया गया। इसके बाद बेटे ने मुखाग्नि दी।
dewas
mayur vyas IMAGE CREDIT: mayur vyas
पुष्पचक्र अर्पित कर लोगों ने दी शहीद जवान को श्रद्धांजली

शहीद जवान को उनके पुत्र रोहित उर्फ कन्हैया ने मुखाग्नि दी। दाह संस्कार में मौजूद हजारों लोगों ने अलविदा संदीप यादव,अमर जवान,जय हिन्द.जय भारत,जय हिन्द की सेना के जमकर नारे लगाए। भौरांसा से कुलाला तक सिर्फ भीड़ ही भीड नजर आ रही थी।

Home / Dewas / VIDEO शहीद को 11 साल के मासूम बेटे ने दी मुखाग्नि तो रो पड़े हजारों लोग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो