गर्भवती को 108 एंबुलेंस नहीं मिली, डॉयल-100 ने पहुंचाया अस्पताल
लोहारदा. कांटाफोड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत चिकित्सा वाहन के व्यस्त होने से लेहकी गांव से गर्भवती को अस्पताल ले जाने के लिए कोई साधन नहीं मिल रहा था। ऐसे में डायल-१०० की मदद से अस्पताल पहुंचाने का इंतजाम करके मदद की गई। महिला को उपचार हेतु अस्पताल ले जाने के लिए पुलिस सहायता हेतु सूचना 30 अप्रेल को रात 11.51 बजे मिली। राज्यस्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम द्वारा तत्काल देवास जिले के कांटाफोड़ थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। महिला का नाम मानसी मंसुरे पति मोहन मंसुरे बताया जा रहा है।