script

निगम को दी मुख्यमंत्री ने दी बधाई

locationदेवासPublished: Mar 15, 2018 11:51:03 am

– पांच महीने में सुधारी स्थिति तो मुख्यमंत्री ने दी बधाई,

patrika

dewas

देवास.अमित एस मंडलोई
साहब…नाली चौक हो गई, लाईट बंद है, सड़क खराब है, कचरा गाड़ी नहीं आती है। ये छोटी छोटी शिकायतें लोग निगम अमले को करने की बजाय सीधे सीएम हेल्प लाईन में कर रहे है। पिछले पांच महीनों में निगम अमले ने हर छोटी-बडी शिकायतों को गंभीरता से लिया, जिसका परिणाम यह रहा है निगम अमला प्रदेश में तीन से लेकर पांचवीं पायदान तक पहुंच गया है।
सीएम हेल्प लाईन में सबसे ज्यादा निगम के कामों को लेकर की जाती है। नालियां चौक , लाईटें बंद, सड़कों का नहीं होना, जैसी शिकायतें कई लोग निगम अमले को करने की बजाय सीधे सीएम हेल्प लाईन को कर देते है। इसके बाद निगम अमले को भोपाल से इन्हें कर करने के लिए मेल किया जाता है। निगम की लगभग 400 शिकायतें सीएम हेल्प लाईन में हो रही है। आयुक्त विशालसिंह चौहान ने बताया कि हेल्प लाईन में आने वाली शिकायतों को गंभीरता से लिया जाता है। जिस विभाग की शिकायत आती है, तत्काल उसे विभाग प्रभारी को जानकारी देकर तत्काल हल करने के निर्देश दिए जाते है। साथ ही हर सात दिन में शिकायतों के निराकरण को लेकर समीक्षा की जाती है। इस प्लानिंग के तहत शिकायतों के हल करने में सफलता मिली है। जिसके परिणाम स्वरूप निगम शिकायत हल करने मामले में प्रदेश में अब तीसरी से लेकर पांचवीं रैंक तक आ गया है। सूत्रों की मानें तो पूर्व में निगम शिकायतों के हल में काफी पिछड़ा हुआ था। लोगों की शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया जाता था। पायदान सुधरने पर वीडियो कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने निगम अमले को बधाई दी है। पूर्व में स्वच्छता के मामले में निगम अमले ने गति पकड़ी थी। सफाई अमले ने स्वच्छता सर्वेक्षण के पहले 24 घंटे लगातार सफाई की थी। जिसके चलते इस बार निगम की सर्वेक्षण में रैकिंग सुधरने की गुंजाईश नजर आ रही है।


ट्रेंडिंग वीडियो