scriptBreaking : नेशनल हाइवे पर सफारी पलटी, भाजपा के कार्यक्रम से लौट रहे दो की मौत | two died in a road accident in dewas | Patrika News

Breaking : नेशनल हाइवे पर सफारी पलटी, भाजपा के कार्यक्रम से लौट रहे दो की मौत

locationदेवासPublished: Apr 10, 2019 02:07:00 pm

नेशनल हाइवे पर सफारी पलटी, भाजपा के कार्यक्रम से लौट रहे दो की मौत

accident

Breaking : नेशनल हाइवे पर सफारी पलटी, भाजपा के कार्यक्रम से लौट रहे दो की मौत

देवास. आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। टोंककला-भैरवाखेड़ी क्षेत्र में एक सफारी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में सफारी सवार करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की मौत हो गई। एक गंभीर घायल को इंदौर रैफर किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा का शाजापुर में कार्यक्रम था। इसमें शामिल होने के लिए पार्टी के कुछ लोग वहां गए थे। कार्यक्रम के बाद वापस लौटते समय तेज रफ्तार में दौड़ रही सफारी अचानक पलट गई। हादसे के बाद आसपास के लोग उन्हें बचाने के लिए दौड़े। अंकित हाड़ा पिता राजकुमार 21 वर्ष निवासी टोंककला और अभिजीत पिता मुकेश २२ वर्ष की मौत हो गई। दोनों टोंककला के रहने वाले थे। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। इसके अलावा कई अन्य लोग घायल हैं जिनमें से एक को गंभीर हालत में इंदौर रैफर किया गया है।

ट्रेंडिंग वीडियो