scriptदो मंजिला बिल्डिंग गिरी, अब तक दस लोगों को सुरक्षित बचाया, दो लोगों की मौत, देखें UPDATE | two story building collapse in dewas update | Patrika News

दो मंजिला बिल्डिंग गिरी, अब तक दस लोगों को सुरक्षित बचाया, दो लोगों की मौत, देखें UPDATE

locationदेवासPublished: Aug 26, 2020 11:30:35 am

Submitted by:

Manish Gite

करीब 10 घंटे चले आपरेशन में बचाव कर्मियों को निकालने में काफी मशक्कत करना पड़ी…।

dewas.jpg

देवास. देवास में स्टेशन रोड चौराहे के पास स्थित दो मंजिला मकान मंगलवार शाम को अचानक भरभराकर गिर गया। इसके मलबे में दबने से एक युवती और एक बालक की मौत हो गई, जबकि 10 लोगों को सकुशल निकाल लिया गया। 2 लोगों को गंभीर चोट आने पर इंदौर रैफर किया गया है। करीब दस घंटे चले बचाव कार्य में दस लोगों को बचाया जा सका, जबकि 2 लोगों की मौत हो गई।

 

जानकारी के अनुसार हादसे में बच्चों सहित करीब 12 लोग मलबे में दब गए थे। सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन व निगम अमला मौके पर पहुंचा व मंगलवार की रात करीब 2.30 बजे तक बचाव कार्य चलाया गया।

इस दौरान एनडीआरएफ सहित जिला प्रशासन का बचाव दल और नगर निगम का बचाव दल मशक्कत में लगा रहा। जेसीबी की मदद से बचाव कार्य शुरू किया गया। सबसे पहले करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद 7 लोगों को सकुशल निकाला गया लेकिन दो-तीन बच्चे मलबे में दबे रहे। पूरी छत को तोड़क मलबा हटाया। बच्चे मलबे में दबे हुए थे और उनकी सिर्फ रोने की आवाज आ रही थी। बचाव दल संसाधनों के साथ अपने कार्य में जुटा रहा।

 

देखें वीडियो

 

 

//www.dailymotion.com/embed/video/x7vs05j?autoplay=1?feature=oembed


घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई तो पुलिस बल की मदद ली गई। आखिरकार 10 लोगों को बचाने के बाद रात 2.15 बजे सिमरन पिता फिरोज और आहिल पिता आदिल को बचाया नहीं जा सका, एक किशोर रेहान को सकुशल निकाला गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो