देवास

शहर में मतदाता जागरुकता वाहन रैली निकाली

एसपी बने कलेक्टर के सारथी, रैली में महिला-पुरुष हुए बड़ी संख्या में शामिल

देवासNov 02, 2018 / 12:49 am

अर्जुन रिछारिया

शहर में मतदाता जागरुकता वाहन रैली में निकाली

देवास. प्रशासन ने गुरुवार को मतदाता जागरुकता संदेश देने के लिए दुपहिया वाहन रैली निकाली। इस रैली में शामिल अधिकांश कर्मचारी बगैर हेलमेंट ही वाहन चालाते नजर आएं। दूसरी ओर एसपी अंशुमान सिंह के वाहन पर कलेक्टर डॉ. श्रीकांत पांडेय सवार हुए। कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम से रैली को हरी झंड़ी दिखाई। रैली का मुख्य आकर्षण इंदौर से बुलाई गई स्पोर्टस बाइक रही।
स्वीप अभियान के तहत मतदाता जागरूकता के लिए प्रशासन विभिन्न स्तरों पर गतिविधियां आयोजित कर रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में दो पहिया वाहन रैली निकाली गई। रैली के प्रारंभ स्थल पर आकर्षक द्वार बनाया गया। द्वार पर मतदाता जागरूकता संबंधी फ्लेक्स लगाए गए, जिन पर मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरक नारे लिखे हुए थे। रैली में सीईओ जिला पंचायत राजीव रंजन मीणा, एडीएम नरेंद्र सूर्यवंशी, जिला परिवहन अधिकारी जया वसावा व अन्य अधिकारी, कर्मचारियों ने भाग लिया। रैली में बाइकर्स मतदाता जागरूकता संबंधी नारे लिखे हुए तख्तियां लेकर चल रहे थे।
वाहन रैली कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम से प्रारंभ होकर मधुमिलन चौराहा से टर्न लेकर विकास नगर चौराहा, कैलादेवी चौराहा, जवाहर नगर, सयाजी द्वार, एमजी रोड, तहसील चौराहा, नावेल्टी चौराहा, सुभाष चौक जनता बैंक, सुपर मार्केट, नयापुरा, नाहर दरवाजा, भोपाल चौराहा, सिविल लाइन सयाजी द्वार होते हुए मल्हार स्मृति मंदिर में पर संपन्न हुई। रैली के द्वारा आगामी 28 नवंबर को सभी मतदाताओं से मतदान करने का संदेश दिया।

Hindi News / Dewas / शहर में मतदाता जागरुकता वाहन रैली निकाली

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.