scriptधूमधाम से मनाई महर्षि वाल्मीकि जयंती | walmiki jayanti | Patrika News

धूमधाम से मनाई महर्षि वाल्मीकि जयंती

locationदेवासPublished: Oct 25, 2018 01:26:15 am

महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर माल्यापर्ण किया

dewas

धूमधाम से मनाई महर्षि वाल्मीकि जयंती

देवास. मालवांचल वाल्मीकि समाज संगठन एवं पंचायत द्वारा महर्षि वाल्मीकि जयंती वाल्मीकि कॉलोनी वासुदेवपुरा में धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में सर्वप्रथम महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर अध्यक्ष राधेश्याम खरे, सरपंच अनिल घारू, मुखिया शिव भैरवे, लालचंद डागर, सुरेश वेद ने दीप प्रज्जवलित कर माल्यार्पण किया। इसके बाद महाप्रसादी के रूप में खीर का वितरण किया गया। कार्यक्रम में महासचिव धर्मेन्द्र रांगवे, उपाध्यक्ष शेषण कल्याणे, पटेल मांगीलाल फ तरोड सहित वाल्मीकि गु्रप एवं संस्था वाल्मीकि के सदस्य उपस्थित थे।
महापुरुष किसी धर्म, जाति विशेष के नहीं: कैरो-ऋषि, संत और महापुरुष किसी धर्म और जाति विशेष वर्ग के नहीं होते हैं। ऐसे महापुरुष समाज और मानव कल्याण के लिए जीवनभर कार्य करते हैं। हमें ऐसे महापुरुषों के बताए हुए मार्ग पर चलने की आवश्कता है, ताकि भारत एक बार फि र विश्व गुरु कहला सके। यह बात बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय देवास पर वाल्मीकि जयंती के अवसर पर आयोजित अजा मोर्चा जिला देवास के कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष सूरज कैरो ने कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष कमल अहिरवार ने की । इस अवसर पर जिला महामंत्री बजरंगलाल बैरवा, पंकज घारू, कमल बैरवा सहित कई भाजपा अजा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन बजरंगलाल बैरवा ने किया व आभार पंकज घारू ने माना।
महर्षि वाल्मीकि का प्रकटोत्सव मनाया : महर्षि वाल्मीकि जन्म उत्सव वाल्मीकि समाज द्वारा वाल्मीकि बस्तियों में मनाया गया। आंबेडकर भवन के पास भारतीय वाल्मीकि कल्याण महासभा व मप्र सफाई कर्मचारी महासंघ द्वारा महर्षि वाल्मीकि भगवान के चित्र पर दीप प्रज्जवलन वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता चंदुलाल बाली, गोविंद सांगते, भारतीय वाल्मीकि कल्याण सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश बंजार, जिलाध्यक्ष राजेन्द्र दावर, शहर अध्यक्ष धनराज सांगते, महिपाल धोलपुरे, मुकेश सांगते ने किया व पुष्प अर्पित किए। खीर का महाप्रसाद वितरित किया। वाल्मीकि बस्तियों नई आबादी शिव शक्ति नवदुर्गा उत्सव समिति नवयुवक मंडल द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया। भवानी सागर, अमोना, शांतिनगर, विनायक नगर, अर्जुन नगर, आंबेडकर नगर में पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरित किया। उक्त जानकारी राजेन्द्र धनराज सांगते ने दी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो