scriptएक दिन में बना दी हजारों भगवान गणेश की प्रतिमाएं, तो मिला ये सम्मान, देखे वीडियो | World record made dewas | Patrika News

एक दिन में बना दी हजारों भगवान गणेश की प्रतिमाएं, तो मिला ये सम्मान, देखे वीडियो

locationदेवासPublished: Sep 07, 2018 08:22:47 pm

Submitted by:

amit mandloi

मिट्टी की 27 हजार 321 भगवानश्री गणेश प्रतिमाएं व 22 हजार366 पेपर बैग बनाकर दो विश्व कीर्तिमान बनाए

dewas

dewas

देवास.
अशासकीय शिक्षण संस्था संचालक संघ और नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में माय फ्रेंड श्री गणेशा के तहत पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मिटटी के गणेशजी की प्रतिमाएं निर्माण के अभियान की सार्थकता शुक्रवार को सिद्ध हुई। रिकॉर्ड और लक्ष्य से अधिक प्रतिमाएं बनाकर देवास शहर का नाम गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में दर्ज करवाकर शहर का गौरव बढ़ाया। साथ ही 22हजार 366 पेपर बैग का निर्माण कर दूसरा विश्व कीर्तिमान बनाया।
यह जानकारी देते हुए संघ के मीडिया प्रभारी अबरार एहमद शेख ने बताया रिकॉर्ड के लिए 21 हजार प्रतिमाएं बनाना थीं और संघ का लक्ष्य 25 हजार प्रतिमा निर्माण का था। अशासकीय एवं शासकीय स्कूलों के विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों के संयुक्त प्रयास से लक्ष्य से अधिक 27 हजार 321 प्रतिमाओं का निर्माण सुबह 10 से दोपहर एक बजे के बीच किया गया। गीताभवन में संपन्न हुए कार्यक्रम में गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड के एशिया हेड मनीष विश्नोई द्वारा अशासकीय शिक्षण संस्था संचालक संघ के सचिव दिनेश मिश्रा, निगमायुक्त विशाल सिंह चौहान, संघ उपाध्यक्ष सैय्यद मकसूद अली को वल्र्ड रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसपी अंशुमान सिंह थे। अध्यक्षता विधायक प्रतिनिधि विक्रमसिंह पवार ने की। संघ के कोषाध्यक्ष सुरेश चव्हाण, हेमंत वर्मा, विशाल शर्मा, सैय्यद अब्दुल बारी, सुरेंद्र राठौर, शकील कादरी, प्रकाश चव्हाण, दुर्गेश यादव, शकील शेख, आरपी मिश्रा, राजेश गोयल, सुरेश चौहान, राजेंद्र गोयल, भरत पटेल, भावेश अग्रवाल आदि मंचासीन थे। संघ के प्रवक्ता आदित्य दुबे ने बताया अभियान में 123 स्कूलों के विद्यार्थियों, शिक्षक.शिक्षिकाओं, संचालकों, सामाजिक संगठनों के प्रयासों से कीर्तिमान बना। अशासकीय शिक्षण संस्था संचालक संघ के अध्यक्ष राजेश खत्री ने सभी अशासकीय व शासकीय शिक्षण संस्थाओं, सामाजिक संस्थाओं, सहयोगी संगठनों का आभार व्यक्त करते हुए सभी के कार्यों की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया और भविष्य में इसी प्रकार के सहयोग की अपेक्षा की। संचालन सैयद मकसूद अली ने किया व आभार सचिव दिनेश मिश्रा ने माना।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो