scriptDhamtari News: धमतरी में दो युवकों पर जंगली सूअर ने किया हमला, एक की दर्दनाक मौत | 1 Man killed and another injured in wild boar attack in Dhamtari | Patrika News

Dhamtari News: धमतरी में दो युवकों पर जंगली सूअर ने किया हमला, एक की दर्दनाक मौत

locationधमतरीPublished: Jan 28, 2022 02:00:08 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

Dhamtari Latest News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में दो युवक जंगली सूअर का शिकार हो गए। इससे दोनों युवक खून से लथपथ हो गए, जिसमें एक युवक की मौत हो गई।

dead body

Navy officer drowns in sea, body recovered

धमतरी. Dhamtari Latest News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में दो युवक जंगली सूअर का शिकार हो गए। इससे दोनों युवक खून से लथपथ हो गए, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। जंगली सूअर के प्राणघात हमले से दोनों युवक सहम गए थे। दांतों से किए शिकार से शरीर के सभी हिस्सों से खून बह रहे थे।
दरअसल, यहां घटना ग्राम करेली मोहरेंगा खार की है, जहां दो युवक किसी कार्य के लिए खेत गए थे। तभी कुत्तों के झुण्ड जंगली सूअर को देखकर भौंकने लगे। तब जंगली सूअर भाग कर युवक नरेंद्र अहिरवार 38 वर्ष और हेमू सोनवानी 40 वर्ष की ओर चले गए। युवकों को जंगली सूअर नजदीक आने की भनक तक नहीं मिली। इसी बीच जंगली सूअर ने युवकों पर ताबड़तोड़ प्राणघातक हमला कर दिया। जंगली सूअर ने इतनी बेहरमी से हमला किया कि दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गए। दोनों युवक घटना स्थल पर खून से लथपथ पड़े थे, जिसमें एक युवक अचेत अवस्था में पड़ा था।
ग्रामीणों की मदद से 108 वाहन को कॉल कर बुलाया गया, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मगरलोड ले गया। वहां से हेमू सोनवानी को रिफर कर रायपुर अस्पताल ले जाया गया। गम्भीर रूप से घायल हेमू सोनवानी ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। पोर्स्टमार्टम के बाद शव को गृह ग्राम भेज दिया गया, जिसका अंतिम संस्कार किया गया। मृतक युवक की एक छोटी बेटी है। युवक की मौत से पूरे परिवार में मातम में छा गया।

सीएचसी में घायल का चल रहा उपचार
बीएमओ डॉ शारदा ठाकुर ने बताया कि गुरूवार को दो पेशेंट आए थे इसमें एक गम्भीर था, जिन्हें रायपुर रिफर किया गया। शरीर के पीछे एवं चेस्ट भाग पूरी तरह से वार किया गया था। वहीं घायल नरेंद्र अहिरवार के शरीर के पीछे हिस्सों पर वार किया गया जो खून से सना था। उनका उपचार अस्पताल में चल रहा है। वन विभाग एवं पुलिस टीम ने घायल पीड़ितों का अस्पताल में जानकारी पहुंच कर जायजा लिया। इससे जंगली सूअर के हमले से मौत युवक एवं घायल युवक को मुआवजा दी जाएगी।

पहले एक युवक को भी किया था घायल
उलेखनीय है कि करेली बड़ी समेत आसपास गांव में जंगली सूअर का आतंक बढ़ चुका है। वह नजदीक आने वालों पर बेहरमी से वार कर रहे है। पखवाड़े भर पहले बांधान तालाब के पास महेंद्र साहू पिता आधार साहू के ऊपर हमला कर घायल किया गया है। इस तरह वन विभाग को जंगली सूअर को भगाने एक अभियान चलाना चाहिए। ग्राम करेली बड़ी में जंगली सूअर हमले से मौत की यह एक पहली घटना है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो