धमतरी जिले के 367 लोग फंसे देश के हॉट स्पॉट जिलों में, परिजनों की बढ़ी परेशानी
लॉकडाउन के बीच धमतरी जिले के 618 लोग अन्य राज्यों में फंस गए हैं। यह आकड़ा दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है।

धमतरी. लॉकडाउन के बीच धमतरी जिले के 618 लोग अन्य राज्यों में फंस गए हैं। यह आकड़ा दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। उल्लेखनीय है कि इनमें से 367 लोग ऐसे हैं जो देश के कई हॉट स्पॉट जिलों में फंसे हुए हैं। राज्य स्थित कंट्रोल रूम में इसकी जानकारी भेजकर उन्हें लाने के लिए प्रयास किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि लॉकडाउन 3 के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देश के अन्य राज्य में फंसे छत्तीसगढ़ के लोगों को वापस की घोषणा की है। इसका सारा यात्रा खर्च राज्य सरकार वहन करेंगे। शासन के निर्देश पर धमतरी जिला कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। जहां रोजाना ऐसे लोगों के परिजनों का फोन आ रहा है। 3 मई की स्थिति में कंट्रोल रूम में अन्य राज्यों में फंसे 618 लोगों का नाम पता सामने आया है। उसमें से 367 लोग ऐसे हैं जो कोरोना वायरस देश में हॉट स्पॉट के रूप में उभरे हैं।
गौरतलब है कि धमतरी जिले से पढ़ने जा चुका मत काट के सिलसिले में सर्वाधिक 188 लोग महाराष्ट्र गए थे। इसके बाद गुजरात में 110, मध्यप्रदेश में 78, राजस्थान में 36, उत्तर प्रदेश में 28, तेलंगाना में 38 समेत तमिलनाडु, हरियाणा तथा दिल्ली में लोग फंस कर रह गए हैं। इसके अलावा केरल, झारखंड, बिहार, पंजाब, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, गोवा और आंध्र प्रदेश आदि राज्यों में भी दो दर्जन से ज्यादा लोग फंसे हैं।
सर्वाधिक 155 लोग महाराष्ट्र में
जिला प्रशासन के मुताबिक जिले के 367 लोग देश हॉटस्पॉट में फंस कर रह गए हैं। इनमें से सर्वाधिक 155 लोग महाराष्ट्र की पुणे, नागपुर, मुंबई, औरंगाबाद , नासिक, आदि जिलों में है। इसी तरह गुजरात के वडोदरा, बनासकाडा , भावनगर, अहमदाबाद, सूरज आदि हॉटस्पॉट जिलों में 64 लोग हैं जबकि मध्यप्रदेश के इंदौर, भोपाल, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर आदि में 51 इनका लोग फंसे हुए हैं। उनकी परेशानी बढ़ गई है परिजन लगातार की चिंता कर रहे हैं।
डिप्टी कलेक्टर जितेंद्र कुर्रे ने बताया कि अन्य राज्यों में फंसे मजदूरों और छात्रों को वापस लाने के लिए शासन स्तर पर प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए जिले में कंट्रोल रूम बनाया गया है। अब तक यहां 600 से ज्यादा लोगों का नाम सामने आया है।
अब पाइए अपने शहर ( Dhamtari News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज