बस के पलट से ही यात्रियों में हाहाकार मच गई। इस दुर्घटना में यात्री विजय सिन्हा (54 )अनामिका मिंज (22) ईश्वरी साहू (56) कैलाश कुमार (28 ) गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की मदद से तत्काल 108 संजीवनी एक्सप्रेस से धमतरी लाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. इनमें से महिला ईश्वरी बाई की हालत गंभीर बनी हुई है।