शादी की खुशियां चंद पलों में बदली मातम में, दूल्हे के भाई के साथ हुआ ऐसा हादसा की मौके पर ही हो गई दर्दनाक मौत
शादी घर में खुशियां मातम में बदल गई। बताया गया है कि शादी के लिए घर में पंडाल लगाया गया था। इसके पाइप में करंट प्रवाहित हो रहा था, जिसकी चपेट में दूल्हे का भाई आ गया।

मगरलोड/करेली . एक शादी घर में खुशियां मातम में बदल गई। बताया गया है कि शादी के लिए घर में पंडाल लगाया गया था। इसके पाइप में करंट प्रवाहित हो रहा था, जिसकी चपेट में दूल्हे का भाई आ गया। एक अन्य महिला भी करंट से झुलस गई।
करेली बड़ी पुलिस ने बताया कि ग्राम खिसोरा में गोपाल साहू के घर शादी कार्यक्रम था। शुक्रवार को परिजन और नाते-रिश्तेदार उसके बड़े बेटे यादराम साहू के बारात में ग्राम सेनचुवा गए थे। देर रात शादी कार्यक्रम निपटने के बाद सभी अलसुबह घर लौटे।

दूल्हे का छोटा भाई नेकराम साहू भी घर उनके साथ आ गए, इस बीच शादी के पंडाल के लिए लगे लोहे की पाइप को उसने छू लिया, जिसमें करंट प्रवाहित था। वह गंभीर रूप से झुलस गया। बताया गया है कि मृतक नेकराम के पास ही एक बुजुर्ग महिला भी खड़ी थी, वह भी करंट के संपर्क में आ गई।
दोनों को तत्काल मगरलोड अस्पताल लाया गया, जहां नेकराम को मृत घोषित कर दिया गया। महिला को इलाज के लिए भर्ती किया गया है। बताया गया है कि उसकी भी हालत गंभीर है।
अब पाइए अपने शहर ( Dhamtari News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज