scriptतेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार मजदूर की मौत, चालक फरार | Accident in Dhamtari: truck hit laborer died driver absconding | Patrika News

तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार मजदूर की मौत, चालक फरार

locationधमतरीPublished: Sep 04, 2020 04:02:12 pm

Submitted by:

Bhawna Chaudhary

एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार मजदूर की मौत हो गई।

accident

accident

धमतरी. एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार मजदूर की मौत हो गई। बताया गया है कि वह शहर से सब्जी खरीद कर अपने गांव लौट रहा था। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर विवेचना में लिया है।

गुरुवार को यह सड़क दुर्घटना दोपहर डेढ़ बजे हुई। अर्जुनी पुलिस के मुताबिक ग्राम खपरी निवासी नाथूराम नेताम (55) सब्जी खरीदने के लिए शहर आया था। सब्जी खरीदी के बाद वह अपनी साइकिल से लौट रहा था कि अर्जुनी मोड़ में एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से उसे अपनी चपेट में ले लिया। यह दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर भखारा रोड में फरार हो गया।

इधर, दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने ट्रक की पतासाजी शुरू कर दी, जिन्हें देमार मार्ग में कुछ दूरी पर दुर्घटना कर फरार ट्रक वाहन मिल गया। जबकि चालक फरार हो गया। बताया गया है कि मृतक नाथूराम नेताम पेशे से लकड़ी मिल का मजदूर था। गुरुवार को वह काम पर नहीं गया था। सुबह से ही वह घर में था। इसके बाद वह धमतरी सब्जी खरीदने आ गया। उसके तीन पुत्र है। दुर्घटना को लेकर अर्जुन और खपरी में शोक की लहर हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो