script

बैंक अधिकारियों की हड़ताल से सौ करोड़ का लेनदेन हुआ प्रभावित

locationधमतरीPublished: Dec 22, 2018 11:26:52 am

Submitted by:

Deepak Sahu

एक दिवसीय हड़ताल से जिले में करीब 100 करोड़ रूपए का लेन-देन प्रभावित हुआ है। वहीं सैकड़ों चेक क्लीयर के लिए अटक गया।

bank strike

बैंक अधिकारियों की हड़ताल से सौ करोड़ का लेनदेन प्रभावित

धमतरी. धमतरी जिले के राष्ट्रीयकृत बैंक अधिकारियों ने केन्द्र शासन की नीतियों के विरोध में हड़ताल किया। इस एक दिवसीय हड़ताल से जिले में करीब 100 करोड़ रूपए का लेन-देन प्रभावित हुआ है। वहीं सैकड़ों चेक क्लीयर के लिए अटक गया। जिसके चलते व्यापारियों को परेशानी हुई।
उल्लेखनीय है कि केन्द्र शासन ने बैंकों को मर्ज करने का फैसला लिया है। इस फैसले के विरोध में राष्ट्रीयकृत बैंक के अधिकारी एकजुट हो गए हैं। शुक्रवार को ऑल इंडिया आफिसर फेडरेशन के आह्वान पर जिले के स्टेट बैंक, देना बैंक समेत सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारियों ने एक दिवसीय बैंक बंद रखकर अपना विरोध जताया। उधर बैंक बंद होने की जानकारी नहीं होने के चलते उपभोक्ता सुबह से ही स्टेट बैंक पहुंंच गए थे। यहां आने पर पता चला कि बैंक बंद हैं। ऐसे में उन्हें उल्टे पांव वापस लौटना पड़ा। बैंक सूत्रों की मानें तो इस एक दिन के हड़ताल से जिले में करीब 100 रुपए से ज्यादा का लेन-देन प्रभावित हुआ है। बताया गया है कि एक दिवसीय हड़ताल के बाद यदि केन्द्र सरकार कोई सकारात्मक पहल नहीं करती है, तो 26 दिसंबर को पुन: हड़ताल किया जाएगा।
पेंशनधारी हुए परेशान
स्टेट बैंक समेत प्रमुख राष्ट्रीयकृत बैंकों के बंद होने से उपभोक्ता पेंशन के लिए भटकते रहे। कुमारी बाई, सुखमा देवंागन ने बताया कि दो दिन पहले ही उनके खाते में पेंशन की राशि आई है जिसे निकालने के लिए वह बैंक पहुंची थी, लेकिन बैंक बंद होने से उन्हें अब सप्ताहभर तक इंतजार करना पड़ेगा।
उपभोक्ता हुए परेशान
सूत्रों की मानें तो जिले में विभिन्न बैंकों के करीब 80 एटीएम लगाया गया है, जिसमें प्रतिदिन औसत ५ करोड़ की राशि का ट्रांजेक्शन होता है। हड़ताल के पहले ही दिन अधिकांश एटीएम खाली हो गए थे। ऐसे में उपभोक्ताओं का राशि के लिए एक एटीएम से दूसरे एटीएम का चक्कर काटना पड़ा।
तीन दिन बैंक बंद
उधर २२ दिसंबर को माह का चौथा शनिवार और २३ को रविवार होने के चलते बैंक बंद रहेगा। इसके अलावा २५ को क्रिसमस पर्व होने से बैंकिंग सेक्टर में अवकाश रहेगा। ऐसे में अब सोमवार को ही बैंकों में कामकाज शुरू होगा।

ट्रेंडिंग वीडियो