धमतरीPublished: Sep 13, 2022 09:18:05 pm
CG Desk
गांधी मैदान में भाजपाईयों ने धरना देकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर कुरूद विधायक व पार्टी प्रवक्ता अजय चन्द्राकर ने कहा कि आज का धरना-प्रदर्शन सांकेतिक हैं।
धमतरी. प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर भाजपाईयों ने धरना देकर भूपेश सरकार को जमकर कोसा। उनका कहन है कि चार सालों में कांग्रेस सरकार ने प्रदेश को गर्त में धकेल दिया हैं। अब तो कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस को ही पीटने लगी हैं।
मंगलवार को गांधी मैदान में भाजपाईयों ने धरना देकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर कुरूद विधायक व पार्टी प्रवक्ता अजय चन्द्राकर ने कहा कि आज का धरना-प्रदर्शन सांकेतिक हैं। साथ ही भूपेश सरकार के लिए चेतावनी भी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति बद से बदत्तर हो गई है। कुरूद के भैंसमुंडी की घटना ने तो शर्मसार कर दिया। कांग्रेस के कार्यकर्ता तो अब पुलिस को ही पीट दिया। उनकी गाड़ी को क्षति पहुंचाई। एसपी को फोन कर खुद उसने यह घटना बताई, चूंकि आरोपी कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता है, इसलिए उन्हें संरक्षण मिलता रहा, जबकि भाजपाईयों पर बदले की राजनीति के तहत कार्रवाई होती रही। चाहे जमीन विवाद में भी मुकदमा दायर किया जा रहा है। राजद्रोह लगा रहे हैं। गांवों के साथ ही धमतरी का भी वही हाल है।