scriptफेरे लेने से पहले अचानक गायब हुआ दूल्हा, दुल्हन करती रही इंतजार, फिर पता चली ये चौंकाने वाली बात | Bridegroom missing before marriage | Patrika News

फेरे लेने से पहले अचानक गायब हुआ दूल्हा, दुल्हन करती रही इंतजार, फिर पता चली ये चौंकाने वाली बात

locationधमतरीPublished: May 02, 2019 03:45:47 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक दूल्हा शादी छोड़कर भाग गया। शादी के बीच दूल्हे के भाग जाने की वजह से वर-वधू दोनों पक्ष की चिंता बढ़ गई। दूल्हे के परिजनों ने इसकी शिकायत थाना में दर्ज कराई है।

Bridegroom missing before marriage

groom missing

धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक दूल्हा शादी छोड़कर भाग गया। शादी के बीच दूल्हे के भाग जाने की वजह से वर-वधू दोनों पक्ष की चिंता बढ़ गई। दूल्हे के परिजनों ने इसकी शिकायत थाना में दर्ज कराई है। लेकिन इसी बीच एक बात चली जिसे जानकर हर कोई चौंक गया। हालांकि इस पूरे मामले की पुलिस छानबीन कर रही है।
दरअसल, ये मामला छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले का है। कोसमर्रा गांव के रहने वाले बिशेसर साहू के बेटे प्रीतम साहू की शादी पलौद गांव में तय हुई थी। दोनों परिवारों में खुशी का माहौल था। वर-वधू पक्ष शादी की तैयारी जोर-शोर से जुटे हुए थे।
शादी की तारीख नजदीक आते ही दोनों परिवारों में शादी की रस्म शुरू हो गई। दोनों परिवारों में खुशी का ठिकाना नहीं था। इसी बीच लड़के पक्ष के लिए बुरी खबर आई। शादी के रस्मों के बीच दूल्हा अचानक गायब हो गया। इंतजार करते पूरा दिन बीत गया, लेकिन दूल्हे का कुछ भी पता नहीं चला।
दूल्हे के परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं कुछ भी पता नहीं चला। घरवालों ने दूल्हे के मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन जब से प्रीतम गायब हुआ है, उसका मोबाइल बंद है। इसके बाद परिजनों ने थाना पहुंचकर दूल्हे के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। खबरों के अनुसार दूल्हे के रिश्तेदारी से एक लड़की के भी गायब है। बहरहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो