scriptबीवी के भाई की पत्नी को देखकर बिगड़ गयी 54 साल के आदमी की नीयत, जबरदस्ती लगाने लगा हाथ और… | brother in law try to rape woman in dhamtari CG | Patrika News

बीवी के भाई की पत्नी को देखकर बिगड़ गयी 54 साल के आदमी की नीयत, जबरदस्ती लगाने लगा हाथ और…

locationधमतरीPublished: Apr 13, 2019 04:55:55 pm

Submitted by:

Anjalee Singh

ये महिला रिश्ते में आरोपी की बीवी के भाई की पत्नी है। इस घटना में रिश्तों को भी शर्मसार कर दिया है।

victim

बीवी के भाई की पत्नी को देखकर बिगड़ गयी 54 साल के आदमी की नीयत, जबरदस्ती लगाने लगा हाथ और…

चरामा. हैवानों छेड़छाड़ या बालात्कार करते वक्त महिला की उम्र भी नहीं देखते। छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक 54 साल के आदमी ने अधेड़ महिला से छेड़छाड़ की। गले पर हथियार रखकर उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। ये महिला रिश्ते में आरोपी की बीवी के भाई की पत्नी है। इस घटना में रिश्तों को भी शर्मसार कर दिया है।

मिली जानकारी के अुनसार आरोपी कार्तिक राम सोनकर (54 वर्ष) 9 अप्रैल को दोपहर करीब 3.30 बजे अपने बीवी के मायके के घर आया हुआ था। जहां बीवी के भाई की पत्नी घर में जमीन पर सोई हुई थी। और वह घर पर अकेली थी। उसे देखकर आरोपी की नियत बिगड़ गई। आरोपी कार्तिक राम सोनकर कमरे में जाकर महिला से छेड़छाड़ करने लगा।

महिला के हाथ-पैर चलाने पर आरोपी ने उसकी गर्दन पर हंसिया रख दिया। किसी को इसके बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। महिला के चिल्लाने पर आरोपी वहां से भाग गया।

महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज होने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 354, 452, 294, 323 व 506 बी आईपीसी के तहत मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई की है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..

CG Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो